मायावती का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान, जानिए EVM और गठबंधन वाली सरकार पर क्या बोली?

2007 में EVM को कोई धांधली नहीं हुई थी। 2007 में अकेले चुनाव लड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। अब EVM में बहुत धांधली हो रही है।

0
147

बसपा सुप्रीमो मायावती (MayaWati Loksabha Election 2024)  ने अपने जन्मदिन (15 जनवरी) को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि 2024 का चुनाव बसपा अकेले ही लड़ेगी। उन्होंने कहा- गठबंधन से फायदा कम, नुकसान ज्यादा होता है। मायावती ने कहा, ”लोकसभा चुनाव के लिए मेहनत जरूरी है। लोकसभा का चुनाव पूरी दमदारी से लड़ेंगे।

अकेले लड़ेंगे। बसपा से कई पार्टियां गठबंधन करना चाहती हैं। मगर हम सभी पार्टियों से दूरी बनाकर रखेंगे। हालांकि, चुनाव के बाद सरकार में शामिल हो सकते हैं। 2007 में यूपी विधानसभा में भी हमने अकेले चुनाव लड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। गठबंधन में BSP का वोट तो दूसरी पार्टियों को मिलता है। मगर हमें नहीं मिलता है। 1993 और 1996 में BSP के गठबंधन का फायदा सपा कांग्रेस को मिला था। 2002 में बसपा अकेले चुनाव लड़कर 100 सीट जीती थी।”

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

लखनऊ में न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मुझे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है, मैंने इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। क्योंकि मैं अपने पार्टी के काम में व्यस्त हूं। मगर अयोध्या में 22 जनवरी को जो कार्यक्रम हो रहा है, हम उसका स्वागत करते हैं। आगे चलकर अगर बाबरी मस्जिद को लेकर ऐसा कोई कार्यक्रम होता है, तो उसका भी हम स्वागत करेंगे। हमारी पार्टी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है, हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।”

ये भी पढ़ें: हथियार के साथ फेसबुक पर डाली फोटो, मुख्यमंत्री को किया टैग, जानें फिर आगे क्या हुआ?

उन्होंने कहा-पिछले महीने मैंने भतीजे आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था। इसके बाद मीडिया में यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि मैं जल्द ही राजनीति से संन्यास लेने वाली हूं। लेकिन मैं बताना चाहूंगी कि इन अटकलों में रत्तीभर भी सच्चाई नहीं है।

ये भी पढ़ें: सेंसेक्स पहली बार 73 हजार के पार, इस एक कपंनी के शेयरों में 11% ज्यादा तेजी

EVM पर उठाए सवाल
अगर EVM में कोई गड़बड़ी नहीं हुई, तो बेहतर रिजल्ट लाएंगे। 2007 में EVM को कोई धांधली नहीं हुई थी। 2007 में अकेले चुनाव लड़कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। अब EVM में बहुत धांधली हो रही है। EVM के विरोध में काफी आवाजें उठ रही हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।