#MeToo के लपेटे में आए सलमान खान सहित ये 15 स्टार्स, पढ़िए इन महिलाओं का दर्द

0
632

मुम्बई: मी टू की आंधी इंडस्ट्री के हर छोटे-बड़े स्टार्स पर से पर्दा हटाती नजर आ रही है फिर क्या स्टार्स, निर्माता और निर्देशक हो। ऐसे में दो सुपरस्टार्स के नाम भी सामने आए हैं। जिनपर यकीन कर पाना बेहद मुश्किल है। इसमें नाम है सलमान खान और अमिताभ बच्चन का।

सलमान खान और उनकी फैमिली पर पूजा मिश्रा ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। इसके अलावा पूजा मिश्रा ने शत्रुघ्न सिन्हा, अरबाज खान के साथ साथ शत्रुघ्न की पत्नी पर भी रेप का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इतना ही नहीं बल्कि उनके पिता को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

पूजा मिश्रा ने इस बात का भी खुलासा किया की फिल्म सुल्तान के वक्त दोनो की फैमिली ने मिल उनके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट किया था। उन्होने इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है। पूजा मिश्रा इसके पहले भी सलमान खान को लेकर सामने आ चुकी है और कई बातें बोल चुकीं है।इस मामले में हालांकि अभी सुर्खियां नहीं बटोरी है लेकिन आग लग चुकी है अब देखना है इसमें कौन जलता है और कौन बचता है। वहीं बात करें बिग बी अमिताभ बच्चन की तो एक हेयरस्टाइलिश ने दावा करते हुए कहा कि वो दिन दूर नहीं जब उनके चेहरे पर से नकाब हटाने वाला भी कोई सामने आएगा।तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद से तेज हुआ #METOO कैंपन बॉलीवुड में एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रहा है। मीटू अभियान की चिंगारी केवल इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि राजनीति और खेल जगत तक भी पहुंच चुकी है। चलिए आपको बताते हैं अभी तक कौन-कौन यौन उत्पीडन मामले में फंस चुका है।
विकास बहल: कंगना रनौत निर्देशक विकास बहल पर कंगना रनौत के अलावा फिल्म क्वीन की एक कलीग ने भी सेक्सुअल हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए है। बता दें विकास बहल की पत्नी ने उनका समर्थन करते हुए कंगना पर ही आरोप लगाएं है। बता दें विकास इन दिनों ऋतिक रोशन के साश सुपर-30 फिल्म में काम कर रहे हैं।
साजिद खान: साजिद खान पर एक के बाद एक तीन महिलाओं ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है जिसमें एक महिला पत्रकार भी शामिल है। ये ही नहीं बिपाशा बसु ने भी ट्विटर के जरिए कहा उन्होंने मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया है लेकिन वह सेट पर अन्य महिलाओं के साथ भद्दे कमेंट के साथ बात करते हैं। जो सही नहीं मैं यहां होती तो हंगामा मचा देती।सुभाष घई: फिल्म निर्माता सुभाष घई पर भी एक महिला ने सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है और इस खबर के सामने आते ही सुभाष घई ने सिरे से नकारते हुए झूठा करार दिया था।कैलाशखेर: सोना महापात्रा को जो कि खुद एक एक सिंगर है उन्होने सिंगर कैलाश खेर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने एक ट्रिप का वाकया ट्विटर पर शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया था।
आलोक नाथ: टीवी के संस्कारी पिता की छवि से फेमस आलोकनाथ पर संध्या मृदुल और विंटा नंदा ने सेक्सुअल हैरेसमेंट और रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए है।
अर्जुन रणतुंगा: पूर्व श्री लंकाई कप्तान और मंत्री अर्जुन रणतुंगा पर मीटू अभियान के तहत यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। अर्जुन रणतुंगा पर एक भारतीय एयर होस्टेस ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया है कि एक होटल में रणतुंगा ने उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। एयर होस्टेस ने यह भी लिखा कि उसने इस बारे में होटल स्टाफ से शिकायत भी की थी, लेकिन स्टाफ ने यह कहते हुए मदद करने से इनकार कर दिया कि यह तुम्हारा निजी मामला है।
लसिथ मलिंगा: श्रीलंका के तेज गेंदबाज और 2014 का टी-2 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान लसिथ मलिंगा भी इस अभियान का हिस्सा बन चुके हैं। बॉलीवुड गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने ट्विटर पर एक ऐसी महिला की कहानी शेयर की है, जो अज्ञात रहना चाहती है। वह उस डरावने वाकये को याद करती है, जब श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी और मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी सलाहकार ने उसे मुंबई के एक होटल के कमरे में परेशान किया था।
तन्मय भट्ट: एआईबी के सीईओ तन्मय भट्ट का भी नाम सामने आया है। उनपर महिला कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार और यौन शोषण का आरोप लगाया था। इस मामले पर अब इस वेब चैनल ने सोमवार को बड़ा फैसला लिया है। चैनल ने तन्मय भट्ट और गुरसिमरन खंभा को हटा दिया है।
रजत कपूर: इस कैंपेन में अभिनेता रजत कपूर का भी नाम सामने आया है। उनपर एक महिला पत्रकार ने गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया था। पत्रकार ने रजत कपूर पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने उससे कहा कि उनकी आवाज इतनी सेक्सी है तो क्या दिखने में भी वो ऐसी ही हैं। इस आरोप के बाद रजत कपूर ने ट्विटर पर एक पोस्ट लिखते हुए माफी मांगी। उन्होंने लिखा कि पूरे जीवन उन्होंने एक सभ्य पुरुष बनने और सही करने की कोशिश की है। उन्होंने लिखा कि ‘अगर मेरे शब्दों से किसी को भी तकलीफ हुई है तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं।’

चेतन भगत: लेखक चेतन भगत ने एक महिला से सोशल मीडिया पर कुछ बात की थी। जिसके स्क्रीनशॉट उस महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किए। हालांकि इसके कुछ देर बाद ही चेतन भगत ने इस गलती को स्वीकार कर लिया। उन्होंने अपनी गलती मानते हुए फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा और उस महिला और अपनी पत्नी से माफी मांगी।
एमजे अकबर: केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर। विदेश राज्य मंत्री पर दो महिला पत्रकारों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।बता दें कि अकबर कई अखबार और पत्रिकाओं में संपादक रह चुके हैं। साल 2017 में एक महिला पत्रकार ने बताया था कि उसके बॉस ने उसे होटल के कमरे में जॉब इंटरव्यू के लिए बुलाया था। प्रिया रमानी नाम की एक महिला ने ट्वीट किया है कि एमजे अकबर ने होटल रूम में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें की हैं।

सुहेल सेठ: 10 अक्टूबर को दोपहर में फिल्म मेकर नताशा राठौर ने व्हाट्सएप्प मैसेज का स्क्रीनशॉट ट्व‍िटर पर पोस्ट किया. उन्होंने ल‍िखा, “ये प‍िछले साल ये हादसा गुड़गांव में हुई थी। सुहेल ने गलत तरीके से मुझे छूने की कोश‍िश की. मैंने सुहेल सेठ को फटकार लगाई। उनसे मेरी मुलाकात मेरे बॉस के जर‍िए हुई थी।” इंड‍ियन एक्सप्रेस में काम कर चुकी जर्नलिस्ट मंदाकिनी गहलौत ने भी सुहेल सेठ पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। ट्विटर पर पोस्ट को शेयर करते हुए मंदाकिनी ने कहा, “एक इवेंट के दौरान गोवा में जब वो अपने ग्रुप को बॉय बोल रही थीं, उसी दौरान सोहेल सेठ मेरे पास आए मैंने उनको हग किया।  लेकिन तभी उन्होंने मेरे गाल पर किस किया।  मैं चौक गई और कहा,  सोहेल आप ऐसा नहीं कर सकते. उन्होंने बताया कि मेरे चौंककर देखने के र‍िएक्शन पर मेरे आस-पास खड़े लोग और सुहेल जोर से हंस पड़े. मैंने उस वक्त उनके ख‍िलाफ कोई एक्शन नहीं ल‍िया क्योंकि मैं अपना कर‍ियर बनाना चाहती थी। सुहेल बहुत पावरफुल पर्सन हैं। सुहेल पर केवल इन दो महिलाओं ने ही नहीं बल्कि दो अन्य महिलाओं ने भी गंभीर आरोप लगाते हुए अपना दर्द सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

मोदी सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का कहना है कि बाल शोषण पीड़ितों को मामला दर्ज करने के लिए 10-15 या उससे ज्यादा सालों का समय दिया जाए। वहीं उन्होंने मी टू कैंपेन का भी समर्थन किया है। मेनका गांधी ने कहा, ‘अब मी टू कैंपेन की शुरुआत हो गई है और मैं बहुत खुश हूं कि यह शुरू हुई। मैं उम्मीद करती हूं कि यह उस तरह से नियंत्रण से बाहर नहीं जाएगा। यौन शोषण से जुड़ा गुस्सा कभी नहीं जाता है।’

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं