177 साल में पहली बार, महिलाओं और पुरुषों की उम्र बराबर होने के करीब पहुंची, ये है बड़ा कारण

0
275

लंदन: 177 साल में पहली बार दुनिया भर की महिलाओं और पुरुषों की उम्र बराबर होने के करीब पहुंच गई है। लंदन के कास बिजनेस स्कूल ने ये अध्ययन किया है। अब तक महिला और पुरुषों की अधिकतम औसत उम्र में 2 साल तक का अंतर बरकरार रहा है।

अब शोध में पता चला है कि ये अंतर खत्म हो रहा है और 2030 तक पूरी तरह खत्म हो जाएगा। अब तक महिलाओं की अधिकतम औसत उम्र 98 साल और पुरुषों की अधिकतम औसत उम्र 96 साल है। अब ये अंतर खत्म होने के करीब पहुंच रहा है। वजह है- पुरुषों का स्मोकिंग कम करना। पिछला सर्वे 1969 में हुआ था। तब से अब तक पुरुषों में स्मोकिंग की लत 5 गुना तक कम हुई है।

इस वजह से इन 49 साल में उनकी उम्र भी 2 साल से ज्यादा बढ़ी है। पुरुषों और महिलाओं की उम्र की तुलना करता ये सर्वे 1841 में शुरू किया गया था। इन 177 साल में एक बार भी पुरुषों की उम्र महिलाओं से ज्यादा नहीं हो पाई। अध्ययन के मुताबिक- ‘अब तक सबसे ज्यादा जीने वाले 5% पुरुषों की औसत उम्र 96 साल रहा करती थी, वहीं सबसे ज्यादा जीने वाली 5% महिलाओं की औसत उम्र 98 साल। वहीं पुरुषों की औसत न्यूनतम उम्र 62 साल, जबकि महिलाओं की 70 साल थी। नॉन-स्मोकर्स की उम्र स्मोकर्स की तुलना में 10 साल ज्यादा होती है।

दूसरे विश्वयुद्ध के बाद पुरुषों में स्मोकिंग की आदत सबसे ज्यादा बढ़ी थी-
स्टडी में बताया गया है कि- द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद दुनिया भर में तनाव काफी बढ़ गया था। इससे पुरुषों में स्मोकिंग की आदत भयानक रूप से बढ़ गई। 1945 के बाद एक वक्त तो मेल स्मोकर्स 80% तक पहुंच गए थे, जबकि फीमेल स्मोकर्स 40% तक थीं। नतीजा ये हुआ कि 1969 तक पुरुषों की उम्र महिलाओं की तुलना में 5 साल 8 महीने कम हो गई। इसके बाद स्थिति में सुधार हुआ और अब दुनिया में मेल-फीमेल स्मोकर्स 16-16% ही हैं।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें