19 जुलाई 2025 को संसद का मॉनसून सत्र (monsoon parliament session) शुरू हुआ, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शुरुआती भाषण में सरकार की हालिया सैन्य और तकनीकी उपलब्धियों को गिनाया। हंगामे के चलते लोकसभा को 12 बजे तक स्थगित कर दिया है।
पीएम ने सबसे पहले ज़िक्र किया ऑपरेशन सिंदूर का, जिसमें भारतीय सेना ने 22 मिनट के भीतर दुश्मनों के ठिकाने तबाह करने का दावा किया है। इसके बाद प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद पर काबू और भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों को “नई सदी का आत्मविश्वास” बताया।
लेकिन संसद में सिर्फ तालियां नहीं गूंजीं। विपक्ष ने तुरंत सवाल उठाया क्या सिर्फ सैन्य विजय की कहानी सुनाकर जनता से जुड़े मुद्दों पर चुप्पी साधी जाएगी? क्या बेरोज़गारी, महंगाई और हालिया आतंकी हमलों पर भी जवाब मिलेगा?
सदन शुरू होने से पहले पीएम मोदी मीडिया को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा- ये मानसून सूत्र देश के लिए गौरव का रूप है। विजयोत्सव का रूप है। मैं जब कहता हूं कि सत्र राष्ट्रगौरव और विजयोत्सव का रूप है तो स्पेस स्टेशन पर तिरंगा फहराना गौरव का पल है। साइंस टेक्नोलॉजी के लिए नया उत्साह भरने वाली ये यात्रा रही है। लोकसभा-राज्यसभा दोनों सदन एक स्वर से जुड़ेंगी। एक सुर से यशगान होगा।
ये भी पढ़ें: 2006 मुंबई ट्रेन धमाका: 19 साल बाद हाईकोर्ट ने पलटा फैसला, 12 आरोपी बरी, असली गुनहगार कौन?
उन्होंने कहा- ऑपरेशन सिंदूर कामयाब रहा। हमने 22 मिनट में ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों को जमींदोज किया, दुनिया ने भारत का सैन्य सामर्थ्य देखा। पीएम ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत की सेना ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था, वह 100% अचीव किया। हमने सिद्ध करके दिखा दिया। इसमें मेड इन इंडिया सैन्यशक्ति का नया स्वरूप दिखा है।
पीएम मोदी ने आगे कहा- 2014 के पहले वैश्विक अर्थव्यवस्था में हम 10वें नंबर पर थे, आज तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने पर दस्तक दे रहे हैं। इन दिनों 25 करोड़ गरीबों का गरीबी से बाहर निकलने की सराहना हो रही है। एक जमाना था, जब महंगाई दर डबल डिजिट में होती थी, आज 2% के पास है, इससे सामान्य आदमी की जीवन में राहत है। लो इन्फ्लेशन के साथ हाई ग्रोथ अच्छी विकास यात्रा की दिशा है।
राज्यसभा में खड़गे ने उठाए सवाल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में कहा- पहलगाम हमले के आतंकी अब तक पकड़े नहीं गए। मारे भी नहीं गए। सभी पार्टियों ने ऑपरेशन सिंदूर के समय सरकार को समर्थन दिया। हम चाहते हैं सरकार इसपर जवाब दे। जम्मू-कश्मीर में इंटेलिजेंस फेलियर हुआ, ये लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा है। सेना प्रमुख, CDS अनिल चौहान और दूसरे अधिकारियों ने कुछ और भी खुलासे किए गए।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

क्या-क्या होगा इस मानसून सत्र में
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 21 अगस्त तक 32 दिन चलेगा। कुल 32 दिन में 18 बैठकें, 15 से ज्यादा बिल पेश होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण 13-14 अगस्त को संसद की कार्यवाही नहीं होगी। केंद्र सरकार मानसून सत्र में 8 नए बिल पेश करेगी, जबकि 7 लंबित बिलों पर चर्चा होगी। इनमें मणिपुर GST संशोधन बिल 2025, इनकम टैक्स बिल, नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल जैसे विधेयक शामिल हैं।
#live। माननीय सदस्यगण, 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष व्यक्तियों की हत्या की गई। आतंकवाद की इस घटना ने पूरे देश ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व की चेतना को आघात पहुंचाया है। @ombirlakota #MonssonSession2025 #LokSabha @LokSabhaSectt pic.twitter.com/RRn3dbVhjn
— SansadTV (@sansad_tv) July 21, 2025
पहले दिन नए इनकम टैक्स बिल पर बनी संसदीय कमेटी की रिपोर्ट लोकसभा में पेश होगी। कमेटी ने 285 सुझाव दिए हैं। 622 पन्नों वाला बिल 6 दशक पुराने इनकम टैक्स एक्ट 1961 को रिप्लेस करेगा।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































