घर से बाहर न निकलें, दिल्ली में यमुना नदी में बाढ़ का खतरा, 7 राज्यों में 56 मौतें, जानें पूरा अपडेट

1
183

Weather News: देश की कुल बारिश अब सामान्य से अधिक हाे गई है। 9 जुलाई तक सामान्य बारिश 239 मिमी होती थी। अब आंकड़ा इसे पार कर 243 मिमी हाे गया है, जाे 2% ज्यादा है। दिल्ली, पंजाब और हिमाचल सहित देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। पिछले 24 घंटे में सात राज्यों में लैंडस्लाइड और बाढ़ की अलग-अलग घटनाओं में 56 मौतें हुई हैं।  हिमाचल CM ने लोगों से अगले 24 घंटे घर में रहने को कहा है।

बात दिल्ली की करें तो बारिश का 41 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। गुरुग्राम में सड़कें नदी बन गईं। यमुना में बढ़ते जलस्तर को लेकर चेतावनी दी गई है। यह खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक और केरल।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और झारखंड में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Comments are closed.