दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न, पूनम यादव को मिला अर्जुन पुरस्कार

0
610

नई दिल्ली: खेल दिवस के मौके पर पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक और रेसलर बजरंग पूनिया को गुरुवार को राष्ट्रपति ने राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी विमल कुमार को बैडमिंटन कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं क्रिकेट में महिला क्रिकेटर पूनम यादव को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

पुरस्कार पाने खिलाड़ियों के नामों की सूची…

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: बजरंग पुनिया, दीपा मलिक।

द्रोणाचार्य पुरस्कार: विमल कुमार (बैडमिंटन), संदीप गुप्ता (टेबल टेनिस), मोहिंदर सिंह ढिल्लों (एथलेटिक्स)।

लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार: मेरजबान पटेल (हॉकी), रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी), संजय भारद्वाज (क्रिकेट)।

अर्जुन पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी: तजिंदरपाल सिंह तूर (एथलेटिक्स), मोहम्मद अनस याहिया (एथलेटिक्स), एस. भास्करन (बॉडी बिल्डिंग), सोनिया लाठर (बॉक्सिंग), रविन्द्र जडेजा (क्रिकेट), चिंगलियाना सिंह कंगुजम (हॉकी), अजय ठाकुर (कबड्डी), गौरव सिंह गिल (मोटर स्पोर्ट्स), प्रमोद भगत (बैडमिंटन), अंजुम मौदगिल (निशानेबाजी), हरमीत राजुल देसाई (टेबल टेनिस), पूजा ढांडा (कुश्ती), फवद मिर्जा (घुड़सवारी), गुरप्रीत सिंह संधू (फुटबॉल), पूनम यादव (क्रिकेट), स्वप्ना बर्मन (एथलेटिक्स), सुंदर सिंह गुर्जर (पैरा खेल, एथलेटिक्स), भामिदपति साई प्रणीत (बैडमिंटन), सिमरन शेरगिल (पोलो)।

ध्यानचंद पुरस्कार : मैनुअल फ्रेड्रिक (हॉकी), अरूप बसाक (टेबल टेनिस), मनोज कुमार (कुश्ती), नटीन कीर्तन (टेनिस), लालरेमसंगा (तीरंदाजी)।


ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं