अहमदाबाद एयरपोर्ट (ahmedabad plane crash) से उड़ान भरने के महज 32 सेकंड बाद 15 जून को दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI‑171 के मामले में Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) ने अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी कर दी है। 12 जुलाई को प्रकाशित इस रिपोर्ट ने हादसे की वजहों पर कुछ रोशनी डाली है, लेकिन इसके साथ ही कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं — जिनके जवाब आगे की जांच से मिलने की उम्मीद है।
दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI‑171 की प्रारंभिक जांच के मुताबिक यह हादसा विमान के दोनों इंजन बंद होने की वजह से हुआ था। टेकऑफ के तुरंत बाद एक-एक करके दोनों फ्यूल स्विच बंद हो गए थे, इस वजह से दोनों इंजन भी बंद हो गए। इस दौरान कॉकपिट की रिकॉर्डिंग से पता चला है कि एक पायलट ने दूसरे से पूछा था कि क्या तुमने स्विच बंद किया है? दूसरे ने जवाब दिया, नहीं।
इस बातचीत ने इस गुत्थी को और ज्यादा उलझा दिया है। दोनों पायलटों ने इंजन बंद करने की बात से इनकार कर दिया। ऐसे में सवाल यह है कि क्या यह एक तकनीकी खामी हो सकती है? हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी की जांच में ऐसा कुछ नहीं मिला है।
फ्यूल स्विच क्यों है इतना अहम?
ड्रीमलाइनर विमान के दोनों इंजनों में रन और कटऑफ नाम के दो पोजिशन होते हैं। अगर विमान हवा में है और स्विच कटऑफ पर चला जाए तो इंजन को फ्यूल मिलना बंद हो जाता है, जिससे ताकत (थ्रस्ट) खत्म हो जाती है और बिजली सप्लाई भी रुक सकती है, जिससे कॉकपिट के कई उपकरण भी बंद हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: World Population Day: मुस्लिमों की जनसंख्या बढ़ी, हिंदुओं में गिरावट, हर चौथा व्यक्ति अब नास्तिक!
ऑपरेटर्स पर अभी कोई कार्रवाई नहीं
15 पन्नों की रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ से लेकर हादसे तक की पूरी उड़ान करीब 30 सेकेंड ही चली। इस समय तक रिपोर्ट में Boeing 787-8 विमान और GE GEnx-1B इंजन को लेकर किसी ऑपरेटर के लिए कोई चेतावनी या कार्रवाई की सिफारिश नहीं की गई है। साथ ही रिपोर्ट में मौसम, बर्ड-हिट और सबोटाज जैसे किसी भी कारण का जिक्र नहीं है।
बोइंग ने रिपोर्ट आने के बाद अपने बयान में कहा, ‘हमारी संवेदनाएं एअर इंडिया फ्लाइट 171 के यात्रियों, क्रू मेंबर्स और अहमदाबाद में प्रभावित लोगों के परिवारों के साथ हैं। हम जांच एजेंसियों और अपने कस्टमर के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं।’ यह बयान AAIB की शुरुआती जांच रिपोर्ट के बाद आया है।
ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया प्लेन में खौफनाक धमाका, सड़कों पर बिखरीं लाशें, देखें PHOTOS
क्रैश से बचाने के लिए पायलट ने पूरी कोशिश की
इंजन बंद होने के बाद पायलटों ने स्थिति को संभालने की कोशिश भी की। उन्होंने दोनों इंजनों को फिर से चालू किया। रिपोर्ट के मुताबिक, इंजन-1 कुछ हद तक चालू हो गया, लेकिन इंजन-2 पूरी तरह से स्पीड रिकवर नहीं कर पाया। क्रैश होने से पहले प्लेन केवल 30 सेकेंड तक हवा में रहा। इस दौरान APU (Auxiliary Power Unit) भी चालू हुआ, लेकिन वह भी प्लेन को क्रैश होने से नहीं बचा पाया। बताते चलें कि APU एक स्वतंत्र इंजन होता है, जो मुख्य इंजन के बंद होने के बाद चालू होता है. यह एक तरह का बैकअप होता है।
ये भी पढ़ें: Ahmedabad: एयर इंडिया प्लेन क्रैश में सिर्फ 2 जिंदा बचे, बाकी सभी की मौत
RAM चालू हुआ
एयरपोर्ट की CCTV फुटेज से पता चला है कि टेकऑफ के तुरंत बाद ही प्लेन का Ram Air Turbine (RAT) खुल गया। यह एक छोटा टर्बाइन होता है। जो इमरजेंसी के वक्त प्लेन से बाहर निकलता है और प्लेन को बिजली की सप्लाई करता है। साथ ही यह प्लेन को हाइड्रोलिक पॉवर भी देता है और प्लेन को ऊंचाई बनाए रखने में मदद करता है। RAT प्लेन को नेविगेशन और कंट्रोल सिस्टम को थोड़ा बहुत चालू रखने में मदद करता है।
हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

एअर इंडिया का रिपोर्ट पर आया बयान
अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर आई शुरुआती रिपोर्ट पर एयर इंडिया का आधिकारिक बयान भी सामने आया है। ‘एक्स’ पोस्ट में एयर इंडिया ने लिखा, एयर इंडिया AI171 दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है। हम इस क्षति पर शोक व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हमें AAIB द्वारा 12 जुलाई 2025 को जारी शुरुआती रिपोर्ट की सूचना है। एयर इंडिया सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रहा है। हम AAIB और अन्य प्राधिकारियों के साथ उनकी जांच में पूरा सहयोग जारी रखेंगे।
ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































