इन 3 वैज्ञानिकों को मिला रसायन के क्षेत्र में 2019 का नोबेल पुरस्कार

0
1592

रसायन के क्षेत्र में 2019 का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के जॉन वी. गुडइनफ, ब्रिटेन के स्टैनली विटिंघम और जापान के अकीरा योशिनो को दिया जाएगा। तीनों वैज्ञानिकों को लीथियम आयन बैटरी के विकास में अहम भूमिका के लिए चुना गया है। इनके प्रयास से लीथियम आयन बैटरी की क्षमता दोगुनी हुई।

अधिक उपयोगी होने से आज यह बैटरी मोबाइल फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों में इस्तेमाल हो रही है। 97 साल के गुडइनफ यह पुरस्कार पाने वाले सबसे उम्रदराज विजेता होंगे। उनसे पहले पिछले साल 96 साल के आर्थर अश्किन को नोबेल मिला था।

इससे पहले भौतिकी में स्विट्जरलैंड के मिशेल मेयर, दिदिएर क्वेलोज और कनाडाई अमेरिकी भौतिकविद जेम्स पीबल्स को दिया गया। जेम्स पीबल्स को ब्रह्मांड विज्ञान में सैद्धांतिक खोजों के लिए और मिशेल मेयर, दिदिएर क्वेलोज को संयुक्त रूप से सौर मंडल के बाहर एक ग्रह (एक्जोप्लैनेट) की खोज के लिए यह अवॉर्ड मिलेगा। यह ग्रह सूर्य जैसे किसी तारे का चक्कर लगा रहा है।

सोमवार को सबसे पहले चिकित्सा के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को दुनिया के सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना गया था। इसमें वैज्ञानिकों के नाम विलियम जी केलिन, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेन्जा हैं। इन्होंने इस चीज की खोज की थी कि कैसे सेल्स ऑक्सीजन को जलाते हैं ताकि शरीर को ऊर्जा मिल सके और नई कोशिकाओं को बनने में मदद मिले।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..