परेशान पत्रकार ने किया सुसाइड, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

0
62

Journalist Commits Suicide: ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में आर्थिक तंगी से परेशान पत्रकार ने आत्महत्या कर ली। उमाकांत राही (उम्र 40) एक न्यूज चैनल में वीडियो एडिटर के रूप में कार्यरत थे। वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सोसायटी में रहते थे। उन्होंने देर रात जहर खाकर अपनी जान दे दी।

परिवार के लोगों से बातचीत के दौरान पता चला है कि पिछले छह महीने से वह डिप्रेशन में थे। वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। उमाकांत मूल रूप से ग्राम गुढारी थाना हसनपुर जिला औरंगाबाद बिहार के रहने वाले थे। वह वर्तमान में थाना बिसरख क्षेत्र की कन्हा रेजिडेंसी में रह रहे थे।

कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि पत्रकार की कई बैंक किस्त कट रही थी जिसमें घर के अलावा कई अन्य चीजें शामिल हैं। 6 महीने से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, इस बात का जिक्र उन्होंने अपने परिवार वालों से किया था।

ये भी पढ़ें: भारत में घट गई हिंदुओं की संख्या, मुसलमानों की आबादी में हुआ इतना इजाफा

पहले भी कई बार उनके घर वालों ने उनको समझाया था। वह डिप्रेशन में थे, इसका इलाज भी चल रहा था। बीती रात उन्होंने जिंदगी से हार मानकर पर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।

व्हाट्सऐप पर हमें फॉलो करें, लिंक नीचे
हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now