आज सिर्फ शाहरुख नहीं, इन 5 सितारों का भी है ‘Happy B’day’

0
343

मुम्बई: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरूख खान आज 52 साल के हो गए हैं। शाहरूख के बारें में लगभग उनके फैंस सब जानते हैं। खबरों के अनुसार, पूरा फिल्म जगत उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहा है। ऐसे आज हम आपको शाहरूख खान के बारें में ज्यादा कुछ ना बताकर उन सितारों के बारें में बताएं जो आज के दिन यानी 2 नवबंर को अपना जन्मदिन माना रहे ब्लकि कुछ लोगों को किंग खान के अलावा याद ही नहीं होगा आज इंडस्ट्री के कई चेहरों का बर्थडे है..तो यहां पढ़िए आज किस-किस सितारे का बर्थडे

अनु मलिक-

बॉलीवुड को कई शानदार गाने देने वाले अनु मलिक 56 साल के हो चुके हैं। उनका जन्म मुंबई में 2 नवंबर 1960 को हुआ। मलिक ने शाहरुख की कई फिल्मों के लिए काम किया है।

isha deol

ईशा देओल-

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद और हेमा मालिनी की बेटी व अभिनेत्री ईशा देओल आज 35 साल की हो गई हैं। ईशा का जन्म 2 नवंबर 1981 को हुआ। बता दें, हाल ही में ईशा एक बेटी की मां बनी। उन्होंने साल 2012 में बिजनसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी।

Diana-Penty

डायना पेंटी-

फिल्म ‘कॉकटेल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली डायना 31 साल की हो चुकी हैं। वह 2 नवंबर 1985 को मुंबई में जन्मी। डायना अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक पॉपुलर मॉडल भी हैं।

Roshni

रोशनी चोपड़ा-

रोशनी चोपड़ा छोटे पर्दे का जाना माना चेहरा है। रोशनी का जन्म 2 नवंबर 1980 को नई दिल्ली में हुआ। वह पेशे से मॉडल, एक्ट्रेस और टेलीविजन प्रजेंटर हैं। रोशनी ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है।

Dipanita-Sharma-bday

दीपानिता शर्मा-

कई टीवी शो और फिल्मों में काम कर चुकी दीपानिता शर्मा एक मॉडल भी हैं। वह 37 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 2 नवंबर 1979 को असम में हुआ। दीपानिता ने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2002 में आई फिल्म ’16 दिसंबर’ से की।

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now