ओडिशा बाढ़: राज्य में रेड अलर्ट, 10 जिलों के 5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के लिए 15 दिनों की सहायता की घोषणा की गई है। वहीं घोषणा के अनुसार संबलपुर, बरगढ़, सोनपुर, बौध और अंगुल जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को भी 7 दिनों के लिए राहत दी जाएगी।

0
297

कटक: ओडिशा (Odisha Floods) बीते कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण बाढ़ की मार झेल रहा है, जिसके कारण ओडिशा के 10 जिलों के 1,757 गांवों के 5 लाख से अधिक लोग अब तक प्रभावित हुए हैं। फिलहाल भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार ओडिशा को भारी बारिश से राहत मिलती नहीं दिख रही है।

ओडिशा के लिए मौसम विभाग ने शुक्रवार को क्योंझर और मयूरभंज के कुछ हिस्सों में अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि भारी बारिश के कारण नदी के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है और बाढ़ आने की आशंका है। मौसम विभाग ने कटक, जगतसिंहपुर और संबलपुर सहित 14 जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

ये भी पढ़ें: Job Alert: पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 560 पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

कम दबाव के क्षेत्र बनने से होगी भारी बारिश
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार की सुबह उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के मजबूत होने और इसके पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है। फिलहाल मौसम विभाग ने मछुआरों को गहरे समुद्र से लौटने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अगले दो दिनों तक मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

मुख्यमंत्री ने लिया बाढ़ का जायजा-
वहीं नवीन पटनायक ने ओडिशा के बाढ़ प्रभावित जिलों का जायजा लिया।  हवाई सर्वेक्षण के बाद खुर्दा, पुरी, कटक, केंद्रपाड़ा और जगतसिंहपुर जिलों के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के लिए 15 दिनों की सहायता की घोषणा की गई है। वहीं घोषणा के अनुसार संबलपुर, बरगढ़, सोनपुर, बौध और अंगुल जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों को भी 7 दिनों के लिए राहत दी जाएगी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं