खुलासा: इस महिला खिलाड़ी को नींद की गोली देकर किया यौन शोषण

0
820

सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपेन चल रहा है जिसमें दुनिया भर की महिलाएं अपने साथ हुए सेक्शुअल हरैसमेंट की घटनाएं शेयर कर रही हैं। अब इसी बीच एक और महिला खिलाड़ी और चर्चा में आ गई। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली महिला खिलाड़ी मेकएला मैरोनी ने भी इसी कैंपेन के तहत अपनी आपबीती शेयर की।

अमेरिका की मैरोनी ने लंदन ओलंपिक 2012 में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने खुलासा किया है कि 7 सालों तक उनका यौन शोषण किया जाता रहा। मैरोनी ने लिखा कि 13 साल की उम्र से ही उनका यौन उत्पीड़न शुरू हो गया और यह तब तक चलता रहा जब तक उन्होंने खेल छोड़ नहीं दिया। उन्होंने पिछले साल हेल्थ इश्यू का हवाला देकर स्पोर्ट्स छोड़ दिया था।

मैरोनी ने आगे बताया कि उत्पीड़न वूमेन जिम्नास्टिक्स टीम के डॉक्टर लैरी नस्सार ने किया। खिलाड़ी के मुताबिक, डॉक्टर उनसे कहते थे कि वे ‘जरूरी ट्रीटमेंट’ कर रहे हैं। एक बार फ्लाइट के लिए नींद की गोली देने के नाम पर उन्हें सुला दिया गया। जब वह जगी तो होटल के कमरे में अकेले ‘ट्रीटमेंट’ झेल रहीं थी। हालांकि, डॉ. नस्सार आरोपों को खारिज करते हैं। लेकिन उनके ऊपर अन्य महिलाओं ने भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। उनके ऊपर चाइल्ड प्रॉनोग्राफी को लेकर मामला चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Watch: विराट- अनुष्का ने लिए सात वचन, देखिए ये शानदार वीडियो

19maroney-WEB2-blog427

बता दें, मैरोनी की ये यह पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गई है। पिछले 4 दिनों में इस पोस्ट को 31,000 बार रीट्वीट किया गया है। जबकि दो हजार लोगों ने इस पर कमेन्ट किया है।

मैरोनी साल 2014 में काफी चर्चा में आई थी। आपको बताते चले कि मैरोनी का जन्म कैलिफोर्निया में 1995 में हुआ था। उन्होंने बचपन में ही जिमनास्टिक्स में अपनी रुचि जाहिर की थी। उनके पेरेंट्स ने उन्हें घर में ही स्कूलिंग दी ताकि वह स्पोर्ट्स पर फोकस कर सके. 2012 में उन्हें अमेरिका की ओर से लंदन ओलंपिक के लिए चुना गया.20 साल की उम्र में ही उन्होंने खेल से रिटायर होने का फैसला लिया

मैरोनी अब म्यूजिक में करिअर बना रही है। उन्होंने घोस्ट नाम से अलबम लॉन्च किया है.मैरोनी ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी काफी सक्रिय हैं और उन्हें लाखों फॉलोअर्स हैं।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें: 

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now