यूरोप जाकर राहुल गांधी को पसंद आई मोदी सरकार, जानें क्या कुछ बोले विदेश जाकर..

G20 समिट डिनर में मल्लिकार्जुन खरगे को ना बुलाने के सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि इसमें क्या कहा जा सकता है। उन्होंने विपक्ष के नेता को न बुलाने का निर्णय लिया है

0
178

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों यूरोप यात्रा पर हैं। राहुल गांधी ने बेल्जियम की राजधानी में प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, रूस और अमेरिका के साथ भारत के संबंधों के बारे में पूछे जाने पर राहुल ने कहा, “मेरा मतलब है कि भारत का निश्चित रूप से रूस के साथ संबंध है और भारत का अमेरिका के साथ संबंध है। भारत एक बड़ा देश है और इसका संबंध कई देशों के साथ रहेगा। यह एक सामान्य बात है और भारत को पूरा अधिकार है कि वह जिसके साथ चाहे उसके साथ संबंध बना सके।”

राहुल ने आगे कहा, रूस और यूक्रेन के संबंध में केंद्र सरकार की स्थिति से सहमत हैं। पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना जारी रखने के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक बड़ा देश है और किसी भी देश के साथ संबंध बनाए रखना भारत का अधिकार है। कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत के लिए रूस के साथ संबंध रखना सामान्य और स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का भी इस बारे में कोई अलग विचार नहीं है।

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस सामंथा प्रभु रखेंगी राजनीति में कदम, इस पार्टी में शामिल होने के मिले सकेंत!

अनुच्छेद 370 पर क्या है कांग्रेस की राय?
राहुल गांधी ने अनुच्छेद 370 और 2019 में केंद्र शासित प्रदेश में विपक्षी नेताओं पर लगाए गए प्रतिबंधों पर भी अपनी राय रखी और कहा कि इस बारे में पार्टी का रुख स्पष्ट और वह यह भी सुनिश्चित करना चाहती है कि देश में हर आवाज सुनी जाए।

ये भी पढ़ें:  G20 Summit: मेट्रो, कैब, स्वीगी-जोमैटो, साप्ताहिक बाजार..दिल्ली में क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद? जानें सबकुछ

लोगों को स्वतंत्र रूप से खुद को अभिव्यक्त करने की अनुमति हो। कांग्रेस नेता ने कहा, “अनुच्छेद 370 पर हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है। यह सीडब्ल्यूसी में पारित एक प्रस्ताव में है। हम यह सुनिश्चित करने के पक्ष में हैं कि हमारे देश में हर एक व्यक्ति को अपनी आवाज मिले। खुद को अभिव्यक्त करने की अनुमति हो। हम बहुत दृढ़ता से महसूस करते हैं कि कश्मीर का विकास होना चाहिए, कश्मीर की प्रगति होनी चाहिए और कश्मीर में शांति होनी चाहिए।”

(ट्विटर पर हमें फॉलो करें)

जी20 पर राहुल गांधी का बयान
वहीं, G20 समिट डिनर में मल्लिकार्जुन खरगे को ना बुलाने के सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि इसमें क्या कहा जा सकता है। उन्होंने विपक्ष के नेता को न बुलाने का निर्णय लिया है, ये आपको कुछ तो बताता है। ये आपको बताता है कि वो भारत की 60% आबादी के नेता की अहमियत नहीं है।

इंडिया-भारत विवाद पर कही ये बात
इंडिया-भारत विवाद पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे नहीं पता, आपको पीएम से पूछना होगा। मैं संविधान में इस शब्द से पूरी तरह खुश हूं। सरकार में एक डर है। ये ध्यान भटकाने की रणनीतियां हैं। हम अपने गठबंधन के लिए इंडिया नाम के साथ सामने आए लेकिन इसने पीएम को परेशान कर दिया। पीएम नई ध्यान भटकाने वाली रणनीति के साथ आए हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।