पंचदूत मॉर्निंग न्यूज: पढ़िए कम शब्दों में आज दिनभर क्या-क्या रहेगा खास…

म्यांमार में हिंसा और तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय वहां रहने वाले भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी हैं। इसमें भारतीय नागरिकों को वहां के रखाइन प्रांत की यात्रा नहीं करने के लिए कहा गया है।

0
134

Top Breaking News : पंचदूत मॉर्निंग में कम शब्दों में आज उन खबरों का अपडेट देंगे जोकि आज दिनभर चर्चा में रह सकती हैं। जानिए दिनभर क्या-क्या रहेगा खास… हमारे साथ व्हाट्सऐप चैनल पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

भारत की बड़ी खबरें
1. मध्य प्रदेश के हरदा में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 60 घरों में आग लग गई। हादसे में घायल 200 से ज्यादा लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया। इनमें 98 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। गंभीर घायलों को भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम भेजा गया। कई लोग अभी भी लापता हैं। घटना के बाद फरार हुए फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान को रात करीब 9 बजे राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गिरफ्तार किया गया।

2. 1984 के सिख विरोधी दंगों में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर कमलनाथ की मुश्किल बढ़ सकती है। दिल्ली हाईकोर्ट ने दंगा मामले में कमलनाथ की भूमिका को लेकर स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मामले की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) को 23 अप्रैल तक रिपोर्ट अदालत में पेश करनी होगी।

3. उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत के 12 ठिकानों पर ईडी ने बुधवार (7 फरवरी) को छापा मारा है। उनके दिल्ली-चंडीगढ़ और उत्तराखंड के ठिकानों पर टीम एक साथ पहुंची है। ED ने स्टेट कॉरबेट टाइगर रिजर्व में हुई अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर उनके खिलाफ एक्शन लिया है। रावत ने उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी जॉइन की थी।

ये भी पढ़ें: शादी के 12 साल बाद ईशा देओल पति से हुईं अलग, बताई तलाक की बड़ी वजह?

4. उत्तराखंड की तर्ज पर राजस्थान में भी समान नागरिक संहिता यानी यूनिवर्सल सिविल कोड (यूसीसी) लाए जाने पर विचार किया जा रहा है। सरकार और पार्टी के स्तर पर विचार विमर्श चल रहा है। राजस्थान में यूसीसी के लिए जल्द ड्राफ्ट कमेटी बनाए जाने की घोषणा होने के आसार है।

5. राजस्थान के टाइगर रिजर्व में पहली बार दूसरे राज्य से बाघ आएंगे। वनमंत्री संजय शर्मा की पहल पर महाराष्ट्र सरकार ने 4 बाघिन भेजने की सहमति जता दी है। महाराष्ट्र के वनमंत्री ने पत्र में इसी माह के अंत तक भेजने की बात भी लिखी है। बदले में राजस्थान से गोडावण व लेसर फ्लोरिकन (खरमोर) मांगे हैं। इसे लेकर जल्द ही महाराष्ट्र और राजस्थान के वनाधिकारियों की बैठक होगी।

6. पेपर लीक और चीटिंग पर रोक लगाने के लिए लाया गया पब्लिक एग्जामिनेशन बिल लोकसभा में पास हुआ। इसके तहत सरकारी भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक कराने और नकल करने वालों को 3 साल से 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपए तक जुर्माना होगा।

ये भी पढ़ें:  भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी पर लगा रेप का आरोप, इमोजी भेजेकर फुसलाया, जानें पूरा मामला?

7. चुनाव आयोग (EC) ने अजित पवार गुट को असली NCP घोषित किया है। आयोग ने कहा कि शरद पवार गुट को नया नाम और चुनाव चिह्न 7 फरवरी को अलॉट किया जाएगा। चुनाव आयोग ने 6 महीने में 10 सुनवाई करने के बाद यह फैसला लिया है। आयोग ने कहा है कि विधायकों की संख्या के बहुमत ने अजित गुट को NCP का नाम और चुनाव चिह्न हासिल करने में मदद की।

8. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पेश किया। इसे ‘कॉमन सिविल लॉ’ नाम दिया गया है। UCC पर बिल लाने वाला उत्तराखंड पहला राज्य है। CM धामी ने कहा कि इस बिल में सभी धर्मों और सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है।

स्पोर्ट्स न्यूज: भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। 8 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दूसरा सेमीफाइनल है। इसमें जीतने वाली टीम भारत से 11 फरवरी को फाइनल में भिड़ेगी। भारतीय टीम 9वीं बार U-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। टीम ने 5 बार खिताब अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें:  Rose Day Quotes 2024: गुलाब के साथ अपने पार्टनर को भेजें ये खूबसूरत शायरियां

बिजनेस न्यूज: टाटा ग्रुप की IT कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹15 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। BSE के अनुसार मंगलवार को मार्केट बंद होने पर इसका मार्केट कैप 15.12 लाख करोड़ रुपए रहा। TCS 15 लाख करोड़ रुपए के मार्केट कैपिटलाइजेशन को पार करने वाली टाटा ग्रुप की पहली कंपनी है।

बिजनेस न्यूज: ईरान ने इंडियन टूरिस्ट्स के लिए वीजा फ्री फैसेलिटी शुरू कर दी है। नई दिल्ली में ईरान की एंबैसी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी। इस वीजा फ्री ट्रैवल में कुछ शर्तें भी रहेंगी। मसलन, इस वीजा फ्री ट्रैवल में टूरिस्ट सिर्फ 15 दिन ही ईरान में रुक सकेगा। दूसरी बात यह है कि इसका फायदा सिर्फ उन टूरिस्ट्स को मिलेगा जो एयर ट्रैवल यानी हवाई मार्ग से ईरान जाएंगे। इकोनॉमी को सहारा देने के लिए ईरान ने 28 देशों के टूरिस्ट के लिए वीजा फ्री टूरिज्म का ऐलान दिसंबर 2023 में किया था।

बिजनेस न्यूज: शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (7 जनवरी) को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 362 अंक की बढ़त के साथ 72,548 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी में भी 116 अंक की तेजी रही, ये 22,045 के स्तर पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज पेटीएम के शेयर में 9% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है।

ये भी पढ़ें:  हरदा में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, सड़कों पर लाशें, 60 से ज्यादा घरों में आग, देखें VIDEO

इंटरनेशनल न्यूज: अमेरिका के शिकागो में एक भारतीय छात्र पर हमला हुआ। घटना 4 फरवरी की बताई जा रही है। घटना का एक वीडियो सामने आया है। इसमें 3 हमलावर छात्र का पीछा करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद तीनों उसे बुरी तरह पीटते हैं, फोन छीनते हैं और भाग जाते हैं। छात्र खून से लथपथ नजर आ रहा है। इससे पहले जनवरी 2024 से अब तक अमेरिका में चार भारतीय छात्र- श्रेयस रेड्डी, नील आचार्य, विवेक सैनी और अकुल धवन मारे जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें: पेपर लीक बिल लोकसभा में पास, इन 15 गड़बड़‍ियों पर होगी जेल, जानें बिल के बारें में सबकुछ

इंटरनेशनल न्यूज: म्यांमार में हिंसा और तनाव के बीच भारतीय विदेश मंत्रालय वहां रहने वाले भारतीयों के लिए एक एडवाइजरी जारी हैं। इसमें भारतीय नागरिकों को वहां के रखाइन प्रांत की यात्रा नहीं करने के लिए कहा गया है। मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया कि रखाइन प्रांत में रह रहे भारतीय फौरन किसी सुरक्षित जगह चले जाएं। विदेश मंत्रालय ने अपनी एडवाइजरी में कहा- बिगड़ती सुरक्षा स्थिति, लैंडलाइन समेत कम्युनिकेशन के अन्य साधनों की स्थिति बिगड़ रही है। जरूरी सामान की कमी भी हो रही है। इसे देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे म्यांमार के रखाइन प्रांत की यात्रा न करें।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।