प्रिया प्रकाश वारियर नाम तो सुना है, जी हां वहीं प्रिया जिसके 26 सेकेंड के वीडियो ने सनसनी मचा दी थी। इस साल की अबतक की सबसे ज्यादा सर्च की गई इंटरनेट गर्ल। हम यहां उनकी ही बात कर रहे हैं। प्रिया की इस साल वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई मलयाली फिल्म ‘ओरू अदार लव’ प्रिया प्रकाश की पहली मूवी थी। ‘ओरू अदार लव’ के गाने ‘मनिक्य मलाराया पूवी (Manikya Malaraya Poovi)’ के वीडियो में उनकी आंखों के इशारों ने उन्हें पॉपुलर बनाया था, और यह वीडियो जबरदस्त वायरल हो गया था।
अब एक वीडियो फिर से प्रिया का धमाल मचा रहा है। दरअसल, ये वीडियो एक MUNCH चाकलेट का है। IPL 2018 सीजन पर बेस्ड इस ऐड में प्रिया प्रकाश स्टेडियम में बैठी दिख रही हैं। कुछ ही दूरी पर क्रिकेटर्स प्रैक्टिस कर रहे हैं। जब प्रिया के पास बॉल आती है, तो एक क्रिकेटर उनसे बॉल उठाकर देने को कहता है।जबाव में प्रिया बोलती हैं- मैं फेंकी हुई चीज नहीं उठाती। ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
एक जानकारी के अनुसार, प्रिया के इंस्ट्राग्राम पर 54 लाख फॉलोवर्स है और वह एक पोस्ट के लिए आठ लाख रूपये चार्ज करती है। अभी हाल ही में उनका एक लिफ्ट वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। जिसमें वह एकबार फिर अपनी आखों की मस्ती से सभी को घायल करती दिखाई दे रही थी।
एक इंटरव्यू में प्रिया प्रकाश के पापा ने बताया कि वह अपनी बेटी की बढ़ती पॉपुलरैटी से डरते हैं। इसलिए जब तक उसकी पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती वह उसको फोन नहीं दिलाने चाहते। वह बताते हैं प्रिया अपनी मां के फोन से अपना सोशल मीडिया अकाउंट चलाती है। खैर, जो भी हो प्रिया पूरे हिंदुस्तान में जाना-माना चेहरा बन चुकी है।
ये भी पढ़ें:
- VIDEO: दहेज के लिए पत्नी को रस्सी से लटका बेरहमी से पीटता रहा ये हैवान पति
- मक्का मस्जिद ब्लास्ट: तेज हुई राजनीति, BJP का ये नेता बोला-हिंदू टेरर शब्द के लिए चिदंबरम पर हो केस दर्ज
- Video: नहीं देखा होगा ऐसा टैलेंट, बॉलीवुड के गाने गाकर बेचता है यह शख्स केले
- गुस्से में गुजरात: अभी तक बच्ची की पहचान नहीं, स्थानीय लोगों ने घोषित किए बड़े ईनाम
- डिलीट फेसबुक के बाद भी क्या Whatsapp पर आपका डेटा सेफ है
- BHIM ऐप ऑफर: 1 रुपया ट्रांसफर करें और 51 रुपए का कैशबैक पाएं
- कठुआ गैंगरेप की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को, वकील बोली-मेरे साथ भी दुष्कर्म हो सकता है
- 10वीं पास ‘डॉक्टर’ करते थे वाॅशिंग मशीन से भ्रूण जांच, उपकरण देख पुलिस भी हैरान, देखें तस्वीरें
रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए
- फिल्मों के ट्रेलर और खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- जॉब्स की खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
- वीडियो देखने के लिए यहां किल्क कीजिए
- दिनभर की बड़ी खबरों के लिए यहां किल्क कीजिए
(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें )







































