-डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेशाध्यक्ष सत्यवीर सिंह आई.पी.एस. का होगा स्वागत, श्री रविदास गुरुघर में आयोजित होगी सभा
हनुमानगढ़। डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी जयपुर (राजस्थान) के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष सत्यवीर सिंह आई.पी.एस. (पुलिस महानिरीक्षक सेवानिवृत्त) के प्रथम हनुमानगढ़ आगमन पर 9 मार्च को जनविश्वास एवं धन्यवाद यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर श्री रविदास गुरुघर, हनुमानगढ़ जंक्शन में सायं 5 बजे स्वागत समारोह और विशाल सभा आयोजित की जाएगी।
सोसाइटी की जिला शाखा हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष एडवोकेट दलीप कुमार बसेर ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष सत्यवीर सिंह एवं नवनिर्वाचित प्रदेश कार्यकारिणी पहली बार हनुमानगढ़ पहुंच रही है। उनके स्वागत के लिए जनविश्वास एवं धन्यवाद यात्रा के साथ एक विशाल सभा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।
अजाक जिला शाखा हनुमानगढ़ के जिला अध्यक्ष सुमेर सिंह (सेवानिवृत्त एएसआई) ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले भर में तैयारियां की जा रही हैं।राजस्थान शिक्षक संघ(अम्बेडकर) शाखा हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष दीपक बारोटिया (प्रधानाचार्य) भी कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।



































