ट्रोल करने वालों को प्रियंका का जवाब, मां के साथ शेयर की बोल्ड फोटो

0
369

मुम्बई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों विदेश दौरे पर हैं। मंगलवार को वो बर्लिन में मौजूद थे जहां उनकी मुलाकात बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से हुई। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्‍म ‘बेवॉच’ के प्रमोशन के लिए बर्लिन पहुंची हुई हैं। ऐसे में जैसे ही प्रियंका चोपड़ा को प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला वह उनके मिलने पहुंच गईं।

पीएम मोदी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘आज सुबह मुझसे मुलाकात के लिए वक्त निकालने के लिए आपका धन्यवाद सर। यह संयोग की ही बात है कि हम दोनों एक ही समय में बर्लिन में हैं।’

प्रियंका के पीएम के साथ फोटो शेयर करते ही यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। ट्रोलर्स सोशल मीडिया पर प्रियंका को संस्कारों का पाठ पढ़ाने लगे। किसी ने भारतीय संस्कृति की दुहाई दी तो किसी ने सभ्य कपड़े पहनने की हिदायत। कुल मिलाकर ट्रोलर्स की बाढ़ आ गई। इतना ही नहीं कईयों ने तो प्रियंका को साड़ी पहनने की सलाह दे डाली और कुछ ने प्रियंका को सिर्फ उनकी ड्रेस की वजह से उन्हें अनफॉलो कर दिया।

वैसे ये पहली बार नहीं है की प्रियंका ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया हो। इससे पहले भी प्रियंका ट्रोलर्स का अपने करारे जवाब के जरिए मुंह बंद कर चुकी हैं। इससे पहले प्रियंका को मेट गाला गाउन के लिए काफी ट्रोल किया गया था। इस पर प्रियंका ने अपने पसंदीदा मीम को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Legs for days…. #itsthegenes with @madhuchopra nights out in #Berlin #beingbaywatch

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on