प्रियंका गांधी ने यूएन के 10वें आपातकालीन विशेष सत्र की बैठक में भारत की गैरहाजिरी को बताया शर्मनाक

इस प्रस्ताव में इजरायल-हमास युद्ध में तत्काल टिकाऊ और निरंतर मानवीय संघर्ष विराम की बात कही गई थी। भारत के अनुसार इस महासभा में हमास का कोई जिक्र नहीं किया गया था। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारत की इस गैरहाजिरी को शर्मनाक बताया है। 

0
62

शुक्रवार (27 अक्टूबर) को भारत ने संयु्क्त राष्ट्र महासभा में इजरायल-हमास युद्ध से जुड़े प्रस्ताव पर मतदान नहीं किया। इस प्रस्ताव में इजरायल-हमास युद्ध में तत्काल टिकाऊ और निरंतर मानवीय संघर्ष विराम की बात कही गई थी। भारत के अनुसार इस महासभा में हमास का कोई जिक्र नहीं किया गया था। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भारत की इस गैरहाजिरी को शर्मनाक बताया है।

ये भी पढ़े : कौन है YouTuber नसीरुद्दीन अंसारी, जिसने VIDEO के जरिए लोगों को लगाया करोड़ों का चूना

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बीजेपी सरकार पर हमला किया है। प्रियंका ने कहा कि ये काफी शर्मनाक है कि हमारा देश इस प्रस्ताव पर वोटिंग करने से गैरहाजिर रहा। पोस्ट में प्रियंका ने महात्मा गांधी को उद्धृत किया और लिखा, ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा बना देगी’।

हमारे देश की स्थापना ही अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर हुई थी। इन सिद्धांतों के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान दिया, ये सिद्धांत संविधान का आधार हैं जो हमारी राष्ट्रीयता को परिभाषित करते हैं। प्रियंका ने आगे कहा कि इस वक्त स्टैंड लेने से इंकार करना और चुपचाप देखना गलत है। फिलिस्तीन में पुरुषों, बच्चों और महिलाओं को मारा जा रहा है।

ये भी पढ़े : मुकेश अंबानी को एक बार फिर से मिली जान से मारने की धमकी, रखी 20 करोड़ रुपये की मांग…पढें पूरी खबर

बता दें कि यूएन के 10वें आपातकालीन विशेष सत्र की बैठक में पेश हुए प्रस्ताव को लेकर बांग्लादेश, पाकिस्तान, मालदीव, पाकिस्तान, रूस और साउथ अफ्रीका समेत कुल 40 से अधिक देशों ने समर्थन किया। इसके अलावा जिन देशों ने प्रस्ताव में वोटिंग नहीं की उसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, जापान, यूके और यूक्रेन शामिल हैं।

ये भी पढ़े : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने दोस्त को दी थी MP लॉगइन आईडी और पासवर्ड

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।