Rajasthan Budget 2024: 70 हजार पदों पर होंगी भर्तियां, बुजुर्गों की पेंशन बढ़ी, जानें बजट की 10 बड़ी घोषणाएं

पिछली सरकार की गलत नीतियों के फलस्वरूप में विरासत में बड़ा कर्ज मिला है। कर्ज दोगुना होकर 5 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। बजट भाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा भी किया।

0
177

Rajasthan Budget 2024: राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विधानसभा में अंतरिम बजट पेश किया। उन्होंने बजट में युवाओं के लिए 70 हजार नई भर्तियों की घोषणा की गई है। राजस्थान के 5 लाख घरों में सोलर प्लांट भी लगाए जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़कों के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा पिछली सरकार की गलत नीतियों के फलस्वरूप में विरासत में बड़ा कर्ज मिला है।

कर्ज दोगुना होकर 5 लाख करोड़ से ज्यादा हो गया है। बजट भाषण के दौरान विपक्ष ने हंगामा भी किया। विपक्ष का आरोप था कि वित्त मंत्री बजट भाषण के बजाय आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं। इस बीच सीएम ने कहा कि एक महिला बजट पढ़ रही हैं, उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

हीं, बुजुर्ग और महिलाओं की पेंशन में 150 रुपए का इजाफा किया गया है। अंतरिम बजट में वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए गोपाल क्रेडिट कार्ड स्कीम भी शुरू होगी और 5 लाख गोपालकों को कर्ज दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के हॉस्पिटल कितने साफ, सरकार ने जारी की रैंक, जानिए आपका शहर किस नम्बर पर?

आज पेश हुए अंतरिम बजट की 10 बड़ी घोषणाएं..

  • मंडी टैक्स समाप्त करने से सस्ते होंगे चीनी और गुड़। लैंड टैक्स समाप्त करने की भी घोषणा।
  • सामाजिक सुरक्षा के तहत महिलाओं व बुजुर्गों की पेंशन में 150 रुपए का इजाफा।
  • ​​​​​​​बुजुर्गों का रोडवेज किराए में अब 50 फीसदी की छूट मिलेगी। अब तक ये छूट 30 फीसदी थी।
  • युवाओं के लिए 70 हजार नई भर्तियों की घोषणा। आरपीएससी और कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा का वार्षिक कैलेंडर जारी होगा।
  • लाडो प्रोत्साहन योजना में गरीब परिवार में बेटी होने पर 1 लाख का सेविंग बॉन्ड मिलेगा। प्रसव राशि भी एक हजार रुपए बढ़ाकर 6 हजार की गई।
  • जयपुर में मेट्रो का विस्तार होगा। जयपुर, जोधपुर और कोटा में 500 इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी। प्रदेश में नई सड़कों के लिए 1500 करोड़ रुपए स्वीकृ़त।
  • किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर गोपाल क्रेडिट कार्ड बनेंगे। पहले फेज में 5 लाख गोपालकों को कर्ज भी दिया जाएगा।
  • कर्मचारियों को डीपीसी में 2 साल की छूट मिलेगी। आशा सहयोगी व अन्य को मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी।
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ की लागत से महाराणा प्रताप सर्किट बनाया जाएगा।
  • 20 मंदिरों के विकास के लिए 315 करोड़ का बजट दिया गया है।
बजट में खास क्या? 
  • सौर ऊर्जा के लिए राजस्थान में पीएमयू का गठन कर घरों पर 5 लाख से अधिक सोलर यूनिट का गठन किया जाना प्रस्तावित, इससे प्रतिमाह 300 यूनिट तक निशुल्क बिजली मिल सकेगी। बड़े शहरों के लिए 500 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी।
  • टोंक रोड के साथ सीतापुरा, अंबावाड़ी से होते हुए विद्याधरनगर तक मेट्रो रूट करने के लिए डीपीआर तैयार करवाई जाएगी।
  • जल जीवन मिशन में 25 लाख ग्रामीण परिवारों को नल से जल दिया जाएगा। इसके लिए 15 हजार करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित है।
  • पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के लिए 45 हजार करोड़ रुपए प्रस्तावित। पिछली सरकार ने 37 हजार 200 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार की थी।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।