इस CM ने कहा, कांग्रेस को वोट देने के बारे में सोचना ही महापाप है

0
360
भीलवाड़ा: कांग्रेस को वोट देने के बारे में सोचना ही महापाप है। उनके डीएनए में ही विकास नहीं है। योगी ने कहा कि आज मध्यप्रदेश और मिजोरम में जनता का रुझान भाजपा के पक्ष में देखने को मिल रहा है। चुनावी विश्लेषण कहता है की छत्तीसगढ़ और एमपी में भाजपा की सरकार बन रही है। मिजोरम में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मैं राजस्थान की स्वाभिमानी जनता से अपील करूंगा कि राजस्थान के सम्मान को आगे बढ़ाये।

योगी आदित्यनाथ सोमवार को आसींद विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस विकास करना नहीं चाहती है , कांग्रेस की सरकार में सर्वाधिक किसानों ने आत्महत्या की थी। कांग्रेस को ना देश के सम्मान की, ना ही देश के स्वाभिमान की कभी कोई फिक्र रही, यही कारण रहा कि कांग्रेस विभाजन की राजनीति करती रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता मंच पर बड़ी बड़ी बातें और घोषणाएं कर रहे हैं। अपनी इन बातों से वो जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि वो जानते हैं कि वो सत्ता में नहीं आएंगे।

इसलिए जो चाहें वो बोलने दो। योगी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहिए कि जब इतने साल आपका राज रहा तो पांच राज्य बीमारू कैसे रहे। इन राज्यों में विकास क्यों नहीं हो पाया? इसके साथ ही योगी ने दावे से कहा कि भाजपा सरकार आने के बाद से विकास कई गुना बढ़ा है। योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कह कि कांग्रेस 17 चुनाव हार चुकी है। अब गांधीजी का सपना साकार करना है। गांधीजी ने कहा था कि आजादी के तत्काल बाद कांग्रेस का विसर्जन कर दो और मुझे लगता है कि गांधीजी के सपने को अगर राहुल गांधी साकार कर लेंगे तो बड़ा पुण्य मिलेगा उन्हे।

योगी ने जनता से कहा कि 2019 लोकसभा फाइनल होगा, लेकिन सेमी फाइनल में भी कांग्रेस को जवाब देना जरुरी है।योगी ने कहा कि कांग्रेस के नेता बजरंगियों से डरने लगे हैं। उन्हें इस बात का एतराज है कि बजरंगी देश के आदिवासियों, वंचितों और समाज के मददकर्ता हैं। कांग्रेस नेताओं को एससी, एसटी के वोट से मतलब नहीं है, उन्हें तो मुसलमानों के वोट चाहिए। कांग्रेस कहती है कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है तो फिर वंचित वर्ग कहां जाएगा। सत्ता के लिए कांग्रेस ने देश को बांट दिया है दरअसल कांग्रेस ने ही देश को बांटा है।

रिपोर्टर- देवप्रकाश

राजस्थान चुनाव से जुड़ी विशेष कवरेज देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को लाइक भी कर सकते हैं। चैनल देखने के लिए Panchdoot पर किल्क करें।

 भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं