राजस्थान के ये दो जिले अभी तक कोरोना से बचे हुए हैं, जानिए… आपका शहर किस जोन में है?

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 1264 हो गई है। सोमवार को 4629 मरीज बढ़े। अब तक 39 हजार 234 मरीज ठीक भी हुए हैं।

0
1606

राजस्थान: देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 1264 हो गई है। सोमवार को 4629 मरीज बढ़े। अब तक 39 हजार 234 मरीज ठीक भी हुए हैं। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 38.29% हो गई है।  

वहीं राजस्थान में मंगलवार को 122 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें डुंगरपुर में 48, पाली में 29, नागौर में 16, उदयपुर में 10, कोटा में 5, जयपुर, प्रतापगढ़, झुंझुनू में 2-2, दौसा, झालावाड़, धौलपुर, सिरोही, चूरू, टोंक, अलवर और अजमेर में 1-1 संक्रमित मिला। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5629 पहुंच गया। भरतपुर में एक संक्रमित की मौत होने से मरने वालों की कुल संख्या 139 हो गई है।

प्रदेश में लाॅकडाउन 4.0 के तहत गृह विभाग ने संक्रमण और रोगियों की संख्या को आधार बनाकर शहरी आबादी और जिलों की पंचायत समितियों के केस देखते हुए रेड, ऑरेंज और ग्रीन जाेन के आधार पर जिलों को बांटा गया। इनका विश्लेषण किया गया ताे सामने आया कि विभाग ने तीनाें जाेनाें के लिए कुल 304 पंचायत समितियां तय की हैं।

इनमें से 139 रेड जोन, 83 ऑरेंज जोन और 82 ग्रीन जोन में रखी गई हैं। प्रदेश की 304 में से 139 पंचायत समितियां अब रेड जोन में रहेंगी। यह कुल का 45 फीसदी इलाका है। 304 में से 83 पंचायत समिति यानी 28 फीसदी ऑरेंज जोन में, 82 पंचायत समिति यानी 27 फीसदी ग्रीन जोन में रहेंगे।

रेड जोन वाले जिला मुख्यालय अजमेर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, डूंगरपुर, जयपुर, जालौर, जोधपुर,कोटा, नागौर, पाली, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर हैं। ग्रीन जोन वाले जिला मुख्यालय बूंदी, श्रीगंगानगर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, प्रतापगढ़ हैं। अाॅरेंज जाेन वाले 12 जिला मुख्यालय अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, चूरू, दौसा, धौलपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, सवाई माधोपुर और टोंक हैं।

देखें पूरी लिस्ट-

अजमेर:  रेड जोन: अजमेर शहर, ब्यावर, पिसांगन, केकड़ी, ऑरेंज जोन: नसीराबाद, किशनगड़, अराईं, जवाजा, श्रीनगर, ग्रीन जोन: मसूदा, सरवाड़, सिलोरा, भिनाय।

अलवर: ऑरेंज जोन: अलवर शहर, बानसूर, कठूमर, किशनगढ़, बहरोड, लक्ष्मणगढ़, नीमराना, राजगढ़, थानागाजी, उमरैन, ग्रीन जोन: रैनी, तिजारा, मंडावर।

बांसवाड़ा: ऑरेंज जोन: बांसवाड़ा शहर, कुशलीगढ़, गढ़ी, तलवाड़ा, ग्रीन जोन: आनंदपुरी, अरथोनिया, बागीदोरा, बांसवाड़ा, छोटी सरवण, गंगा रतलाई, घाटोल, सज्जनगढ़।

बारां: ऑरेंज जोन: बारां शहर, ग्रीन जोन: अटरू, बारां, छबड़ा, छीपाबड़ौद, किशनगंज, शाहबाद।

बाड़मेर: रेड जोन: बाड़मेर, बायतू, बालोतरा, चौहटन, धनाऊ, धोरीमन्ना, गडरा रोड, गिड़ा, गुढ़ामलानी, कल्याणपुर, पाटोदी, रामसर, समदड़ी, सेडवा, शिव, सिणधरी, सिवाना।

भरतपुर: ऑरेंज जोन: भरतपुर शहर, बयाना, डीग, सेवर, वैर ग्रीन जोन: कामां, कुम्हेर, नदबई, नगर, पहाड़ी, रुपबास

भीलवाड़ा: रेड जोन: भीलवाड़ा शहर, आसींद, मांडलगढ़, बनेड़ा, रायपुर, सहाड़ा, बिजौलिया, शाहपुरा, हुर्डा, जहाजपुर, कोटड़ी, मांडल।

बीकानेर: रेड जोन: बीकानेर शहर, डूंगरगढ़, कोलायत, लूणकरणसर, नोखा, पांचू, खाजूवाला।

बूंदी: ग्रीन जोन: बूंदी, हिंडोली, नैनवा, केशोरायपाटन, तालेड़ा।

चित्तौड़गढ़: रेड जोन: निंबाहेड़ा, ऑरेंज जोन: बड़ी सादड़ी, भदेसर, भूपालसागर, ग्रीन जोन: बेगूं, रासमी, चित्तौड़गढ, डूंगला, गंगरार, कपासन रावतभाटा।

चूरू: रेड जोन: सरदारशहर, ऑरेंज जोन: बीदासर, छापर, राजलदेसर, रतनगढ़, सुजानगढ़, ग्रीन जोन: राजगढ़, तारानगर।

दौसा: ऑरेंज जोन: दौसा, लालसोट, महुवा, सिकराय, रामगढ़, पचवाड़ा, ग्रीन जोन: नांगल राजवतान, सिकंदरा, बांदीकुई, बसवा, बेजुपुरा, लवाण।

धौलपुर: रेड जोन: बसेड़ी, ऑरेंज जोन: धौलपुर शहर, बाड़ी शहर, राजाखेड़ा, सैंपऊ, ग्रीन जोन: सरमथुरा

डूंगरपुर: रेड जोन: डूंगरपुर शहर, आसपुर, सागवाड़ा, बिच्छीवाड़ा, सीमलवाड़ा, चीखली, दोवड़ा, गलियाकोट, जोथरी, सबला।

गंगानगर: ग्रीन जोन: गंगानगर शहर, विजयनगर, सूरतगढ़, अनूपगढ़, घड़साना, करणपुर, पदमपुर, रायसिंहनगर, सादुलशहर।

जोधपुर: रेड जोन: जोधपुर शहर, बालेसर, लूणी, बावाड़ी, मंडोर, बाप, ओसियां, बापिनी, फलौदी, भोपालगढ़, पीपाड़सिटी, बिलाड़ा, शेखाला, देचू, शेरगढ़, लोहावट, तिंवरी।

जयपुर: रेड जोन: जयपुर शहर, ऑरेंज जोन: आमेर, कोटपूतली, बस्सी, पावटा, चाकसू, फागी, दूदू, सांभर, गोविंदगढ़, सांगानेर, जालसू, शाहपुरा, जमवारामगढ़, विराटनगर, झोटवाड़ा।

हनुमानगढ़: ऑरेंज जोन: भादरा, हनुमानगढ़ ग्रामीण, पिलीबंगा, रावतसर ग्रामीण, ग्रीन जोन: नोहर, संगरिया, टिब्बी।

जैसलमेर: ऑरेंज जोन: जैसलमेर शहर, सम सांकड़ा।

जालौर: रेड जोन: जालोर शहर, आहोर, भीनमाल, चितलवाना, जालौर, जसवंतपुरा, रानीवाड़ा, सांचोर, सायला।

झालावाड़: ऑरेंज जोन: झालरापाटन ग्रामीण, खानपुर, ग्रीन जोन: अकलेरा, बाकली, भवानीमंडी, डग, मनोहरथाना, पिड़ावा।

झुंझुनूं: रेड जोन: उदयपुरवाटी, ऑरेंज जोन: खेतड़ी, नवलगढ़ ग्रीन जोन: झुंझुनूं शहर, अलसीसर, बुहाना, चिड़ावा, झुंझुनूं ग्रामीण, सूरजगढ़।

करौली: ऑरेंज जोन: हिंडौन, टोडाभीम, ग्रीन जोन: करौली, मंडरायल, नादोती, सपोटरा।

कोटा: रेड जोन: कोटा शहर, ऑरेंज जोन: ईटावा, खैराबाद, लाडपुरा, सुल्तानपुर, सांगोद।

नागौर: रेड जोन: नागौर शहर, डेगाना, मौलासर, डीडवाना, मूंडंवा, जायल, नागोर ग्रामीण, खींवसर, कुचामन, लाडनूं, मकराना, मेड़ता, नावां, परबतसर, रियां।

पाली: रेड जोन: पाली शहर, बाली, सोजत, देसूरी, सुमेरपुर, जैतारण, मारवाड़ जंक्शन, पाली ग्रामीण, रायपुर, रानी, राेहट।

प्रतापगढ़: ऑरेंज जोन: छोटी सादड़ी, ग्रीन जोन: प्रतापगढ़ शहर, अरनोद, धरियावद, पीपलखूंट, प्रतापगढ़ ग्रामीण।

राजसमंद: रेड जोन: राजसमंद शहर, आमेट, भीम, देवगढ़, खमनौर, कुंभलगढ़, रेलमगरा, राजसमंद ग्रामीण।

सवाई माधोपुर: रेड जोन: बामनवास, ऑरेंज जोन: सवाई माधोपुर शहर, बौलीं, चौथ का बरवाड़ा, गंगापुरसिटी, खंडार, सवाई माधोपुर ग्रामीण।

सीकर:  रेड जोन: सीकर शहर, दांतारामगढ़, श्रीमाधोपुर, धोद, फतेहपुर, खंडेला, लक्ष्मणगढ़, नीमकाथाना, पाटन, पीपराली।

सिरोही: रेड जोन: सिरोही शहर, आबूरोड, पिंडवाड़ा, रेवदर, शिवगंज, सिरोही ग्रामीण।

टाेंक: ऑरेंज जोन: टोंक शहर, देवली, टोंक ग्रामीण, उनियारा, ग्रीन जोन: मालपुरा, निवाई, टोडारायसिंह।

उदयपुर: रेड जोन: उदयपुर शहर, खैरवाड़ा, बड़गांव, लसाड़िया, भींडर, मावली, गिर्वा, फलासिया, गोगुंदा, ऋषभदेव, जालरा, सलूंबर, झाड़ोल, सराड़ा, सायरा, कोटड़ा, सेमारी।

आपको बता दें केवल राजस्थान के बूंदी और गंगानगर ऐसे दो जिले हैं जिसमें अभी तक कोरोना संक्रमित कोई रोगी नहीं मिला है। ये एक अच्छी खबर है। 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें  फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।