राजस्थान की जनता से कांग्रेस ने किए 5 चुनावी वादे, जानें इसके पीछे क्या है गहलोत की मंशा

कांग्रेस चुनावों के लिए अब तक 7 गारंटी की घोषणा कर चुकी है। 2 गारंटियों की घोषणा 2 दिन पहले प्रियंका गांधी की सभा में की गई थी। इसमें गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के तहत महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए और सभी को 500 रुपए में सिलेंडर शामिल है।

0
115

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में अब कांग्रेस पार्टी ने जनता से 5 और बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस के वॉर रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में फिर से कांग्रेस सरकार आती है तो छत्तीसगढ़ की तरह राजस्थान में भी गोधन गारंटी योजना लागू करेगी। इसके साथ ही कॉलेज स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिए जाएंगे।

कांग्रेस चुनावों के लिए अब तक 7 गारंटी की घोषणा कर चुकी है। 2 गारंटियों की घोषणा 2 दिन पहले प्रियंका गांधी की सभा में की गई थी। इसमें गृह लक्ष्मी गारंटी योजना के तहत महिला मुखिया को हर साल 10 हजार रुपए और सभी को 500 रुपए में सिलेंडर शामिल है। गहलोत ने कहा कि इन गारंटियों के अलावा कांग्रेस घोषणा पत्र भी जल्द ही जारी करेगी। इस चुनाव में कांग्रेस ने अलग-अलग चरणों में गारंटी देने का नया दाव खेला है।

ये भी पढ़ें: Breaking: राजस्थान में चुनाव की तारीख बदली:अब 25 नवंबर को होगा मतदान, जानें क्या है कारण?

ये ही नहीं अशोक गहलोत ने कहा, दुबारा कांग्रेस की सरकार आने पर महंगाई भत्ता केंद्र के अनुसार ही बढ़ाया जाएगा। इसका फायदा 8 लाख कर्मचारी और 4.40 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। आचार संहिता लागू है, इसलिए हमने मंजूरी देकर प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेज दिया है। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। दीवाली बोनस के लिए भी मंजूरी मांगी गई है।

ये भी पढ़ें: क्या सोनिया गांधी ने दिया अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनने का ऑफर?

जानें क्या किए जनता से 5 और बड़े वादे 

  1. किसानों के लिए: छत्तीसगढ़ की तर्ज पर गोधन गारंटी लागू करेंगे। गाय का गोबर 2 रुपए किलो खरीदा जाएगा।
  2. छात्रों के लिए: सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में एडमिशन के लिए लॉटरी की जरूरत नहीं होगी। सभी को एडमिशन दिया जाएग। हम इंग्लिश मीडियम स्कूलों की तर्ज पर इंग्लिश मीडियम कॉलेज भी शुरू करेंगे।
  3. युवाओं के लिए: हर कॉलेज में स्टूडेंट को एडमिशन के साथ ही लैपटॉप या टैबलेट दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: क्या है राजस्थान का 10 करोड़ का मामला? अब बना कांग्रेस विधायकों के लिए टिकट में रोड़ा

  1. आपदा पीड़ितों के लिए: प्राकृतिक आपदा में हुए नुकसान में पीड़ित परिवार का 15 लाख तक का बीमा करवाने की गारंटी देने का वादा किया है।
  2. कर्मचारियों के लिए: राज्य में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने की शुरुआत इसी बजट से की गई है। अब OPS गारंटी कानून लाने का वादा किया है।

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।