‘मोर कभी सेक्‍स नहीं करता’ जज के तर्क पर भड़का सोशल मीडिया, देखें VIDEO

0
2423

जयपुर: राजस्थान हाईकोर्ट के हाल ही में रिटायर हुए जस्टिस महेश चन्द्र शर्मा के अजीबोगरीब फैसले के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है। सारे ट्रेंड्स को फेल करते हुए #brahmacharipeacock तथा #sanskaaripeacock हैशटैग नजर आने लगे।

दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेशचंद्र शर्मा बुधवार को सुझाव दिया था कि गाय को भारत के राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे दिया जाना चाहिए… अपने सुझाव के पक्ष में तर्क देते हुए उन्होंने गाय की तुलना ‘मोर’ से की, और दोनों प्राणियों की प्रजाति को ‘पवित्र’ बताया… मोर की पवित्रता का विस्तार से वर्णन करते हुए जज साहब ने कहा था, “मोर ताउम्र (आजीवन) ब्रह्मचारी रहता है… वह कभी मोरनी के साथ सेक्स नहीं करता… मोर के आंसुओं को पीने से मोरनी गर्भवती होती है…”

वैसे, जज साहब ने अपने द्वारा दी गई जानकारी में भगवान को भी शामिल किया था, और कहा था कि चूंकि मोर ब्रह्मचारी होता है, इसीलिए भगवान कृष्ण उसके पंख को अपने शीश पर स्थान देते थे…

बस, फिर क्या था… ट्विटर पर इसके बाद ऐसे संदेशों की बाढ़ आ गई, जिन्होंने जानकारी दी कि वास्तविकता यह है कि मोर और मोरनी भी शेष सभी प्राणियों की ही तरह प्रजनन करते हैं, और कुछ यूज़रों ने अपने तर्क को सिद्ध करने के लिए वीडियो तक पोस्ट कर डाले…।

आपको बता दें सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स इसे देश के ज्‍वलंत मुद्दों से ध्‍यान भटकाने की साजिश बता रहे हैं तो दूसरे गैर-जरूरी बातों को भाव देने का आरोप मढ़ रहा है। मनोज झा लिखते हैं, ”नए भारत का उदय हो गया है जहां भय/भूख/मुफलिसी/रोजगार से हटकर गाय और मोर के अंतरंग व्यवहार लोकविमर्श पर काबिज हैं।

दुनियाभर में डंका बज रहा है।” संजय यादव ने कहा, ”गाय,गंगा,गीता के बाद अब मोर। पीपल का पेड़ बाकी है दोस्त।” अली सोहराब ने जस्टिस शर्मा पर कटाक्ष करते हुए मोर-मोरनी के प्रजनन पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्‍होंने साथ में लिखा है, ”मोर को राष्ट्रीय पक्षी इसलिए बनाया क्योंकि वह सेक्स नही करता-जस्टिस महेश चंद्र शर्मा। कांजी को आँसू की कमी है इसलिए विकास जन्म नहीं ले पा रहा।” फेसबुक व ट्विटर पर मोर-मोरनी की यौन क्रियाओं के वीडियो धड़ाधड़ अपलोड किए जा रहे हैं।

वैज्ञानिकों का कहना है मोर सहवास (सेक्स) करते है:

कई शोध बताते हैं कि मोर बेहद रोमांटिक होते हैं। वे एक समय पर कई मोरनियों के साथ रास रचाते हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो मोरनियां आकर्षक मोर के साथ सहवास की प्रक्रिया में शामिल होने के लिए लड़ तक जाती हैं। वैसे तो इंटरनेट पर मोर के सहवास के कई वीडियो हैं, जिनसे साफ है कि मोर सहवास करते हैं। नेशनल जियोग्राफिक वाइल्ड के वीडियो भी यह स्पष्ट करता है कि मोर सहवास करते हैं।

इसमें कुछ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मोर किस प्रकार मादा को आकर्षित करते हैं। वीडियो में एक जानकार के मुताबिक मोर सबसे पहले मोरनी की तरफ मुड़ते हैं। वे उनकी सफेद रंग की पूंछ दबा देते हैं और फिर सहवास करते हैं। वहीं, इवोल्यूश्नरी बायोलॉजिस्ट डॉक्टर ओलिविया जडसन के मुताबिक मोरनी में बेहतरीन कलर विजन होता है। उसी के आधार पर वह मोर के रंग-बिरंगे पंखों के रंग से आकर्षित होती है।

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now