भारत में बढ़ा तापमान, 85 साल में पहली बार श्रीगंगानगर में पारा 49.6 पर पहुंचा

0
490

राजस्थान: देश के 10 राज्यों में शुक्रवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इनमें राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और महाराष्ट्र शामिल हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 85 साल में पहली बार सबसे ज्यादा तापमान 49.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले जून 1934 में तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया था। उधर, जम्मू में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। देश के ज्यादातर हिस्सों में लू चलेगी। रविवार को हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम यूपी के साथ दिल्ली में 40-50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, पूर्वी यूपी और राजस्थान में यलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिण और पश्चिम राज्यों तेलंगाना, महाराष्ट्र के विदर्भ और कर्नाटक में भी गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हैं। तेलंगाना में 22 दिनों में 17 मौतें हो चुकी हैं।

सबसे गर्म शहर-

शहर तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
श्रीगंगानगर 49.6
चूरू 48.5
बीकानेर 46.6
जैसलमेर 46.5
जाेधपुर 44.7
जयपुर 44.2

मौसम विभाग का कहना है कि, पश्चिम से शुष्क हवा आ रही है और प्री-मॉनसून की घटनाएं भी पिछले 5 दिन से नहीं हो रही हैं। यही वजह है कि तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है और हवा में नमी की मात्रा काफी कम है। इस वजह से खुले में निकलने पर लू अधिक परेशान कर रही है। 6 जून तक राहत के आसार भी नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:
अमेरिका की सरकारी बिल्डिंग में गोलीबारी, 12 की मौत, 5 लोग घायल

देश का सबसे गरीब मंत्री प्रताप सांरगी हीरो नहीं अपराधी है, दर्ज हैं सात गंभीर केस, जानिए पूरा इतिहास

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं