गांधी परिवार के करीबी डॉ. संजय सिंह ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, BJP में जल्द होंगे शामिल

0
1461

नई दिल्ली: गांधी परिवार के करीबी डॉ. संजय सिंह ने कांग्रेस और राज्यसभा सदस्य पद से अचानक इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया। संजय सिंह ने इस्तीफे के बाद कहा, ‘मैं कांग्रेस इसलिए छोड़ रहा हूं क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व में जीरो है। मैं ‘सबका साथ सबका विकास’ के कारण मोदी का समर्थन करता हूं।’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अभी भी अतीत में है, उसे भविष्य का पता नहीं है। आज पूरा देश पीएम मोदी के साथ है और अगर देश उनके साथ है तो मैं भी उनके साथ हूं। कल मैं बीजेपी ज्वॉइन करूंगा। मैंने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है।’

आपको बता दें संजय सिंह बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगे। संजय सिंह अमेठी के राज परिवार से आते हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तानपुर संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन जीत हाथ नहीं लग पाई।डॉ. संजय सिंह असम से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल अभी एक साल का बचा हुआ था। इसके बावजूद उन्होंने राज्यसभा और कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है।

कभी कांग्रेस कभी बीजेपी-ऐसा साथ रहा संजय का-
संजय सिंह 1998 में अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस के कैप्टन सतीश शर्मा को हराकर सासंद चुने गए थे। इसके बाद वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे। राहुल गांधी के कांग्रेस में एंट्री करने के बाद उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापसी की। 2009 के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तापुर सीट से सांसद चुने गए थे। बता दें, संजय सिंह ने अपने राजनीतिक पारी का आगाज कांग्रेस से शुरू किया था, लेकिन राममंदिर आंदोलन के दौरान कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद उनका और उनकी पत्नी का कभी इस पार्टी का साथ तो कभी उस पार्टी का साथ देते हुए राजनीति करियर आगे बढ़ा।

ये भी पढ़ें:
जल संकट के कगार पर राजस्थान, जानिए क्या कहते हैं राज्य के आंकड़े
Cafe Coffee Day के मालिक लापता, 7000 करोड़ के कर्ज में है कंपनी, जानें पूरा मामला

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं