आज हो रहे हैं शनि मार्गी, जानिए किन-किन राशियों पर रहेगा इसका सबसे ज्यादा प्रभाव

0
649

शनि 7 सितंबर से मार्गी हो जाएंगे। इससे शनि का प्रभाव ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा। शनि अब एक साथ कई राशियों को प्रभावित करेगा। जिसका प्रभाव आपके जीवन पर सीधा पड़ेगा और जल्द इसका प्रभाव दिखेगा। यहां पढ़ें शनि किन बारह राशियों पर अपना प्रभाव कैसे दिखाएंगे…

मेष राशि- वालों के लिए शनि राज्य एक आय का कारक होकर भाग्य भाव मे मार्गी हो रहे है अतः पराक्रम वृद्धि ,आर्थिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।संघर्ष में वृद्धि होगी। भाग्य में अवरोध होंगे। धन लाभ होगा। दूरदेश की यात्रा का योग प्रबल है। भाई बहनों को कष्ट हो सकते हैं। श्री गणेश जी को हरा पान का पत्ता चढ़ाएं।

वृष राशि- पारिवारिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। वाणी और स्वभाव में समस्याएं हो सकती हैं। दुर्घटनाओं से सावधान रहें। नित्य सायं शनि मंत्र का जप करें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शनि सप्तम स्थान दाम्पत्य भाव मे अष्टमेश एवं भाग्येश होकर मार्गी हो रहे हैं। पारिवारिक तनाव, वाद विवाद से बचे। मध्यम मार्ग अपनाएं, लाभप्रद रहेगा। आय के नए साधन बनने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में कमी। दाम्पत्य में अवरोध। मंगलवार के दिन बजरंगबली महाराज को प्रसाद चढ़ाकर गरीबों में बांट दे।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों आपके लिए शुभ कारक होकर शनि शत्रु एवं ऋण भाव पर मार्गी हो रहे है फलतः रोग ऋण एवम शत्रुओ से मुक्ति। भूमि भवन का लाभ का योग बन रहा है। पदोन्नत्ति का योग बन रहा है। दाम्पत्य से तनाव अथवा शारीरिक कष्ट। वाणी पर संयम रखें। बुधवार के दिन श्रीगणेश महाराज को दूर्वा चढ़ाए।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए शनि रोग ,शत्रु एवं दाम्पत्य का कारक होकर पंचम भाव मे मार्गी हो रहा है । दाम्पत्य में सुधार ,यात्रा पर खर्च होगी।धन लाभ का योग बन रहा है।पदोन्नत्ति का योग बन रहा हैं। प्रेम संबंधों में तनाव कम होगा। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। भगवान शिव को सफेद चन्दन एवं काला तिल एवं गुण मिलाकर चींटों को खिलाएं।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों आपके घर नए वाहन आ रहा है परंतु सम्मान एवं संघर्ष में कमी होगा। न्यायालय में विजयश्री प्राप्त होगा। पेशाब संबंधित समस्या आपको परेशान कर सकता है । भागदौड़ एवम तनाव की स्थिति होगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  सूर्य को प्रतिदिन जल दे।

तुला राशि-  तुला राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी एवं होने वाला है। पराक्रम वृद्धि होगी ,शनि देव आपके लिए अति शुभप्रद है।लम्बे समय से चल रहा विवाद हल होगा।रुका हुआ कार्य सम्पन्न होगा एवम लाभ प्राप्त होगा।धन लाभ होगा।परन्तु भाई -बहनों को कष्ट,सुख में कमी।  श्री बजरंग बली को सिंदूर एवं चमेली का तेल लगाएं।

वृश्चिक राशि- एकदम से समस्याएं बढ़ सकती हैं। करियर के मामले में लापरवाही न करें। वाहन दुर्घटना से बचाव करें। शनि मंत्र का प्रातः और सायं जप करें। मछलियों को आटा अवश्य खिलाएं लाभ होगा।

धनु राशि- कठिन संघर्ष से सफलता प्राप्त होगा। सिर के कष्ट,चक्कर ,परन्तु भागदौड़ एवम संघर्ष के बल पर बड़ी सफलता प्राप्त हीग।अध्ययन-अध्यापन ,नये व्यापार एवम उद्योग धंधे से सफलता प्राप्त होगा।धन धान्य प्राप्ति में थोड़ा अवरोध होगा।  सोमवार के दिन किसी गरीब को आटा सवा किलो दान करें।

मकर राशि- काम का दबाव बढ़ सकता है। नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। हालांकि धन का लाभ भी होता रहेगा
हलके नीले रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करें। भगवान शिव को लाल चंदन अर्पित करें।

कुम्भ राशि- आय के नए साधन बनेंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगा। चतुर्दिक लाभ का योग बन रहा है। सार्थक प्रयास करने पर कार्यों में बड़े पैमाने पर सफलता प्राप्त होगा। संतान एवं स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहें। उपाय: सोमवार को भोले नाथ को सफेद चंदन चढ़ाए।

मीन राशि- करियर में सुधार होगा। स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी। रिश्तों के मामले में सावधानी रखें। हनुमान जी की उपासना करें। काला तिल और गुड मिलकार गाय माता को खिलाएं।