भारत में इस अंग्रेजी गाने ने मचाई धूम, 50 करोड़ से भी ज्यादा लाइक्स

0
519

मुम्बई: यूट्यूब पर एक अंग्रेजी गाना खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के बोल हैं शेप ऑफ यू। खबरों के मुताबिक इस गाने को भारतीय युवा खूब पसंद कर रहे हैं। अब तक केवल भारत में इसे 50 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। बता दें दो बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके ब्रिटिश सिंगर एड शीरन ने इस गाने को गाया है। शीरन के पॉपुलैरिटी दुनिया भर में है।

शीरन का ‘शेप ऑफ यू’ जनवरी 2017 में रिलीज हुआ था लेकिन भारत में ये गाना 10 महीने बाद पॉपुलर हुआ।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सावन, गाना, हंगामा और विंक जैसे ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म इस गाने की पॉपुलैरिटी से हैरान हैं। उन्होंने लोगों में कभी किसी गाने की इतनी मांग नहीं देखी। वहीं सोनी म्यूजिक इंडिया के इंटरनेशनल म्यूजिक के प्रमुख अर्जुन शंकालिया ने कहा, ‘भारत में लोगों में एक पैटर्न देखने को मिल रहा है, वे हिंदी और क्षेत्रीय गानों से अंग्रेजी गानों को सुनना पसंद कर रहे हैं।

एड शीरन जैसे कलाकारों ने तो भौगोलिक सीमाओं को तोड़कर दूरदराज के क्षेत्रों में प्रवेश कर लिया है, क्योंकि इंदौर, भिलाई, पटियाला और कोच्चि में भी इन्हें सुना जा रहा है। इन इलाकों में एड को बेहद पसंद किया जा रहा है।’

देखिए वीडियो-

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)