दीवाली से पहले शॉपिंग के लिए बन रहे 4 बड़े शुभ मुहूर्त…जानिए कब क्या खरीदें ?

0
811

लाइफस्टाइल डेस्क: धनतेरह से पहले खरीदारी के कुछ बड़े शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, यदि आप धनतेरह तक इंतजार नहीं कर सकते तो आप इन शुभ दिन पर भी दीवाली की शॉपिंग कर सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार 27 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि व 30 अक्टूबर को सिद्धि योग बन रहा है। इसके बाद 31 को बुध पुष्य नक्षत्र रहेगा, जिसमें सुबह से रात 12 बजे तक खरीदी की जा सकेगी। धनतेरस 5 नवंबर को है, जिसमें खरीदी के लिए छह शुभ मुहूर्त रहेंगे।’

27 अक्टूबर जा चुकी लेकिन इसके बाद 30 अक्टूबर, मंगलवार को सूर्योदय 6.25 से शाम 5.16 तक सिद्धि योग रहेगा। ये दिन भी खरीदी के लिए बहुत शुभ रहेगा।

31 अक्टूबर को सुबह 6.35 से रात 2.33 बजे तक बुध पुष्य है। इस दिन सुबह 6.35 से 7.59 तक लाभ, 7.59 से 9.23 तक अमृत, 10. 47 से 12.11 तक शुभ, दोपहर 2.59 से शाम 4.22 तक चर, 4.22 से 5.46 तक लाभ, 7.22 से रात 8.58 तक शुभ, 8.58 से 1035 तक अमृत और 10.34 से 12.10 तक चर का मुहूर्त खरीदी करने के लिए शुभ रहेगा।

2 नवंबर को सुबह 7.16 पर शुक्र उदय हो जाएगा। यह व्यापारिक नजरिए से गतिविधियों में तेजी लाएगा। इस दिन जमीन, मकान, गाड़ी खरीदी की जा सकती है। धनतेरस 5 नवंबर को है। सोम प्रदोष के संयोग में धन तेरस आएगी। इस दिन वाहन, मकान, जमीन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सोना-चांदी, बर्तन की खरीदी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं