Video: हवा में टूटी खिड़की, बाहर लटक गया पायलट, जानिए फिर क्या हुआ

749

बीजिंग: एक खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसका एक वीडियो भी काफी देखा जा रहा है। यह घटना चीन की है। चीन में शिचुआन एयलाइंस के विमान- 3यू8633 में अचानक कॉकपिट की खिड़की टूट गई। उस वक्त विमान करीब 32 हजार फीट ऊपर था। हवा इतनी तेज थी कि को-पायलट विमान से बाहर लटक गया। पैसेंजर्स का सामान तितर-बितर हो गया। विमान में अफरा-तफरी मच गई थी।

तभी पायलट लियू शुआनजियान ने अनाउंस किया- ‘घबराइए नहीं, हम स्थिति संभाल लेंगे।’ जिसके 20 मिनट बात लियू ने 32 हजार फीट की ऊंचाई से विमान की सफल लैंडिंग हुई। फ्लाइट में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। यह विमान चोंगक्यूंग से ल्हासा जा रहा था।

अब सोशल मीडिया पर बड़े हादसा से बचाने वाले पायलट लियू शुआनजियान की काफी तारीफ हो रही है। हादसे को बचाने के बाद लियू ने कहा- ‘इस रूट पर मैं 100 से ज्यादा बार उड़ान भर चुका हूं। मुझे उसका फायदा मिला।’ बता दें, फ्लाइट के अंदर का तापमान -40 पहुंच चुका था। जिसके बाद पायलट लियू ने ‘स्क्वैक वॉर्निग-7700′ जारी की।’ इसका मतलब है कि विमान को गंभीर खतरा है, एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी जाती है। उनके निर्देश को पालन करते हुए लैडिंग कराई जाती है. ट्रैफिक कंट्रोल से मदद लेकर उन्होंने सफल लैंडिंग कराई।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं