पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पकड़े गए हत्यारे

हमला बंबीहा ग्रुप के गुर्गों ने किया है। इस बात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया में एक वीडियो साझा कर ली गई है। कैप्शन लिखा है कि जो भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा होगा, उसकी जेल में इसी तरह से पिटाई की जाएंगी। 

0
252

नई दिल्ली: पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला (sidhu moosewala) मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने शूटरों के एक मॉड्यूल हेड समेत दो मुख्य शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी वही शूटर हैं जिन्होंने मूसेवाला पर गोलियां चलाई थीं। बताया जा रहा है कि यह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए थे। इससे पहले खबर आई थी कि मूसेवाला की रेकी के आरोप में गिरफ्तार संदीप सिंह उर्फ केकड़ा की गोइंदवाल साहिब की केंद्रीय जेल में बुरी तरह से पिटाई कर दी गई है।

ये भी पढ़ें: ‘अग्निपथ’ पर विपक्ष ने किया आज भारत बंद, दिल्ली-नोएडा हुए जाम

हमला बंबीहा ग्रुप के गुर्गों ने किया है। इस बात की जिम्मेदारी सोशल मीडिया में एक वीडियो साझा कर ली गई है। कैप्शन लिखा है कि जो भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़ा होगा, उसकी जेल में इसी तरह से पिटाई की जाएंगी। बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जो कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।