इन कारणों की वजह से देखनी चाहिए ‘वीरे दी वेडिंग’

0
536

मुम्बई: वीरे दी वेडिंग आज 1 जून को रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही धमाल मचा दिया था लेकिन इसके बावजूद अगर आप अभी तक फिल्म देखने का प्लान नहीं बना पाएंगे है तो आपको जानना चाहिए कि आप क्या मिस कर रहे हैं। जी हां बॉलीवुड के इतिहास में शायद ही बहुत कम फिल्में है जिसमें लड़कों को फोकस ना करके लड़कियों पर किया गया हो।

ये फिल्म पूरी तरह महिलाओं पर केंद्रित है। इस फिल्म में लड़कों के लाइफस्टाइल के तरह लड़कियों की बेबाकी को दर्शाया गया है जिससे शायद आपको देखना चाहिए। इस फिल्म के कुछ खास बातें हम आपको यहां बता रहे हैं जिससे शायद आप अपना मन बना ले..

सिर्फ हीरोइन्स:
फिल्म में चार बड़ी ऐक्ट्रेस ही मुख्य किरदार में है। अपनी चुलबुल अंदाओं का दीवाना बनाने वाली सोनम कपूर तो वहीं अपनी रफटफ इमेंज वाली स्वरा भास्कर इस फिल्म में काफी बोल्ड नजर आने वाली है। वहीं करीना कपूर की ये फिल्म मां बनने के बाद पहला कमबैक है। इसके अलावा शिखा तल्सानिया का भी अपना अलग जलवा देखने को मिलेगा।

दोस्ती ही नई फैमिली है-
वीरे दी वेडिंग फिल्म की कहानी बहुत कुछ बंया करती है कि कैसे बदलते वक्त में नए दोस्त ही फैमिली है। उनमें लड़को की तरह जश्न और पार्टी करने का वैसा ही शौक और आजादी है जैसा हम लडकों के मामले में अक्सर देखते हैं। इसके साथ फिल्म में दोस्ती, मस्ती और चार सहेलियों के बीच की एक नई कहानी है।

म्यूजिक हिट:
‘वीरे दी वेडिंग’ के संगीत ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ‘तारीफें’ गाना हर किसी की जुबां,  पंजाबी शादी गानों शान ‘भंगड़ा दा सजदा’ जैसे गाने भी इस फिल्म में है। वीरे दी वेडिंग का हर गाना शानदार है। इन दिनों सभी म्यूजिक ऐप्स पर टॉप ट्रेंड्स में भी शामिल है।

686478-veere-di-wedding-veere-song-poster-crop
महिला मेकर्स ने बनाई है फिल्म-
एक अलग तरह की मनोरंजक फिल्म बनाने के लिए पहली बार दो बेहद प्रतिभाशाली महिलाएं एकता कपूर व रिया कपूर साथ जुड़ी हैं। इन क्रिएटिव महिलाओं ने आज की जेनरेशन के ख्यालों और शैली से मेल खानेवाली ऐसी फिल्म बनाई है, जो चार स्त्रियों को मनोरंजक दुनिया का सफर कराके यह मेसेज देती है कि ‘दोस्त सिर्फ दोस्त नहीं, फैमिली होता है।’ इस फिल्म के निर्माता निखिल द्वेदी है।

कभी नहीं देखी होगी ऐसी गर्ल्स केमिट्री:
कहानी लिखने वाले ने अपना काम कर दिया लेकिन मेकर्स ने करीना, सोनम, शिखा और स्वरा की जो केमिस्ट्री पर्दे पर उतारी है वह काफी तारीफ-ए-काबिल है। शायद इस फिल्म के बाद सिनेमा जगत में एक बदलाव देखने को मिले। गर्ल्स बेस्ड मौज-मस्ती वाली फिल्मी मिले। इस फिल्म में ढेर सारा हंसी मजाक, बोल्ड मस्ती आदी है।

AC-Veere-di-Weddingफैशन का नया ट्रेंड दिया-
‘वीरे दी वेडिंग’ फैशन के मामले में भी आपको खुश कर देगी। इन सभी कलाकारों ने जो पहनावे और जो स्टाइल अपनाए बन चुके हैं। बॉलीवुड के टॉप डिजाइनर्स अबू जानी एवं संदीप खोसला की जोड़ी ने सारी डिसेंज तैयार की है। सोनम कपूर तो पहले ही स्टाइलिश लुक में नजर आती है लेकिन अब इस फिल्म के बाद हर कोई अपना मेकओवर करना चाहेगा।

_5e28ed4c-6351-11e8-b5ac-da6b7874835fशादी का बदलता ट्रेंड
इस फिल्म शादी का ट्रेंड पूरा चेंज है। ना ही देशी है ना विदेशी। इसमें केवल आपको मिला जुला एक नया ट्रेंड मिलेगा। समझने के लिए जैसे कोकटेल होती है वैसा ही मिलाजुली शादी होगी जिसमें हर रंग दिखाई देगा। इस में मजाक मस्ती के साथ भव्यता, शोर शराबा अनापशनाप गपशप आदि होगा।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं