See pics: सोनम कपूर दो महीने बाद इस तारीख को करने जा रही हैं डेस्टिनेशन वेडिंग

0
566

मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद अहूजा की शादी को लेकर एक बार फिर से चर्चा तेज हो गई है। इस बार खबर तो पक्की लग रही है लेकिन शादी की तारीख बड़ा कन्फ्यूज पैदा कर रही है। खबर है कि सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने हाल ही में एक ट्रिप के दौरान यह फैसला लिया है वह आने वाले महीनों में शादी के बंधंन में बंध जाएगे। जिसके लिए दोनों ने डेस्टिनेशन वेडिंग जेनेवा में करने की सोची है।

मुंबई मिरर के मुताबिक, दोनों कपल अपनी शादी आगामी मई में कर सकते हैं। जिसकी तैयारी कपूर परिवार करने भी लग गया है। मुंबई मिरर के सूत्रों के अनुसार, सोनम कपूर के पिता अनिल कपूर ने मेहमानों के लिए स्विटजरलैंड जाने की बुकिंग करना शुरू भी कर दी है।

सूत्र ने यह भी बताया कि सोनम और आनंद की शादी इसी साल मई महीने में दो दिन के लिए स्विटजरलैंड के जेनेवा शहर में की जाएगी। शादी की तारीख तय करने का भी दावा करते हुए कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग जेनेवा में 11 और 12 मई को होगी।
sonam kapoor weeding
आनंद आहूजा और सोनम कपूर

वहीं एक और बड़ी वेबसाइट पिंकविला ने दावा किया है कि सोनम कपूर की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के बाद दोनों ही लंदन में शादी कर सकते हैं। फिलहाल इस बारे में दोनों या उनके घरवालों की तरफ से अभी तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह शादी जून में होनी तय हुई है।

फिलहाल सोनम कपूर की शादी हककीत है या महज अफवाह ये कहना तो तय नहीं है लेकिन आपको बता दें सोनम कपूर आनंद अहूजा के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में है। वह अक्सर अपने इंस्ट्राग्राम अंकाउट पर आनंद के साथ पिक्चर्स शेयर करती रहती है।
sonam-wedding
अनिल कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ

बताते चले जब से सोनम कपूर की शादी का जिक्र सोशल मीडिया पर होने लगा तो कुछ सोशल यूजर्स को विनुष्का यानी विराट और अनुष्का की शादी याद आ गई और लोग कमेंट करने लगे अब विनुष्का का पीछा छोड़ो सोनम कपूर को पकड़ो..। खैर ये फैंस का क्रेज है अपने स्टार के लिए।

ये भी पढ़ें-

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें