सोनम कपूर की वेडिंग लिस्ट आई सामने, इन बड़ी हस्तियों को भेजें जाएंगे निमंत्रण

0
368

मुम्बई: बॉलीवुड की फैशन आइकन सोनम कपूर जल्द ही अपने बॉयफ्रेंज आनंद अहुजा के साथ शादी रचाने वाली है। ऐसी खबरें इन दिनो खूब चर्चा में है। हालांकि अभी तक कपूर परिवार ने इस खबर की पुष्ठि नहीं की है लेकिन मीडिया में आई कुछ खबरें इस बात की पुष्ठि करती है कि सोनम कपूर वाकिय जल्द शादी करने जा रही हैं।

दरअसल, सोनम कपूर की शादी में आने वाले मेहमानों की सूची की डिटेल्स रिवील की गई है। जिसमें बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद है।

लिस्ट में रणबीर-दीपिका का नाम टॉप पर-
डेक्कन क्रॉनिकल पर छपी एक रिपोर्ट में सोनम की शादी की गेस्ट लिस्ट की डिटेल्स के बारे में रिवील करते हुए बताया गया कि इसमें स्वरा भास्कर, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडिज, सलमान खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करण जौहर, अर्जुन कपूर, मोहित मारवाह, जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, शानया कपूर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम शामिल है। इसी के साथ फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट में बताया गया कि यहां रणबीर कपूर भी मौजूद होंगे।

सुनने में ये भी आया कि काफी टाइम से सोनम और उनके परिवार वाले शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे। अब जल्द ही सोनम अपने बॉयफ्रेंड आनंद से शादी रचा लेंगी। ये दोनों एक दूसरे को काफी टाइम से डेट कर रहे थे जिसके बाद अब इन्होंने अपने इस रिश्ते को अगले पड़ाव तक ले जाने का फैसला किया है।

बता दें हाल ही में कपूर परिवार में श्रीदेवी का निधन हुआ था। जिसके बाद खबरें आई थी कि सोनम कपूर ने अपनी शादी की डेट आगे बढ़ा दी थी वरना शादी अप्रैल माह में करने का निश्चय लिया था। फिलहाल आपको एकबार फिर बता दें अभी तक कपूर्स की तरफ से इस शादी की कोई पुष्ठि नहीं की।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें