क्या सोनिया गांधी ने दिया अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष बनने का ऑफर?

अशोक गहलोत ने कहा था, "पार्टी में एकतरफा राय राहुल गांधी के अध्‍यक्ष बनने के समर्थन में है। देशभर में कांग्रेसजनों की भावनाओं को समझते हुए राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष पद स्वीकार कर लेना चाहिए।

0
305

नई दिल्ली: कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है कि सोनिया गांधी ने अगले कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में दिग्गज नेता और वर्तमान में राज्यस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को ये ऑफर दिया है। वहीं अशोक गहलोत ने अभी तक इस बारें में कोई पुष्टि नहीं की है न ही कांग्रेस की तरफ से इस तरह कोई खबर आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंतबर में होने वाला पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए पार्टी इस बार बड़ा बदलाव करने के मूड में है। इसलिए अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) से कांग्रेस की कमान संभालने की पेशकश की है।

मुझे जानकारी नहीं- गहलोत
सीएम अशोक गहलोत ने कहा, “यह मैं मीडिया से सुन रहा हूं। मैं इस बारे में नहीं जानता। जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है, मैं उसे पूरा कर रहा हूं।”

‘राहुल गांधी बनें अध्यक्ष’
अशोक गहलोत ने कहा था, “पार्टी में एकतरफा राय राहुल गांधी के अध्‍यक्ष बनने के समर्थन में है। देशभर में कांग्रेसजनों की भावनाओं को समझते हुए राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष पद स्वीकार कर लेना चाहिए। इसके साथ ही गहलोत से कहा कि अगर राहुल पार्टी के अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो इससे कांग्रेसजन निराश होंगे।”

उन्होंने कहा, “राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो इससे देश में कांग्रेस में निराशा आएगी। कई लोग घर बैठ जाएंगे और हम लोगों को तकलीफ होगी। उनको (राहुल गांधी) पूरे देश के, आम कांग्रेसजनों की भावना समझते हुए यह पद स्वीकार करना चाहिए।”

वहीं पिछले दिनों खबर थी कि राहुल गांधी अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष बनने की इच्छा जाहिर नहीं की है। वह अब भी अपने पुराने निर्णय पर ही आगे बढ़ रहे हैं। वहीं कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस का अगला अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका गांधी को भी बनाया जा सकता है।