Video: दुल्हन की तरह सजाया गया है श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

0
640

मुम्बई: बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी का आज दोपहर 3.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं से दोपहर दो बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी। अंधेरी स्थित सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स से विले पार्ले की दूरी 7.50 किलोमीटर है। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार विले पार्ले के श्मशान घाट में किया जाएगा।

उनके निधन से पूरा माहौल गमगीन है हर तरफ मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में फैन्स का जमावड़ा लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि श्रीदेवी को लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। वहीं विद्याबालन और सलमान खान उन्हें देखते ही फूट-फूटकर रोने लगे।

बॉलीवुड के तमाम कलाकार उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे। कपूर परिवार ने मीडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह भी उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं लेकिन कैमरे अपने बाहर रखकर आए। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए जहां पूरा बच्चन परिवार दिखा वहीं अमिताभ बच्चन नहीं पहुंचे। जानकारी है वह सीधे शमशान घाट पर ही पहुंचेंगे।

DXHEG8_XUAA55Mt

आपको बता दें कि उनके निधन के तीसरे दिन कल यानी मंगलवार रात उनका पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई पहुंचा. श्रीदेवी की फोरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक उनका निधन ‘एक्सीडेंटल ड्राउनिंग’ यानी ‘दुर्घटनावश डूबने’ से हुआ। खबर हैं कि दुबई पुलिस ने इस मामले को बंद कर दिया है।
DXHEG5OX4AAfnQS

राजकीय सम्मान से होगी अलविदा-
पूजा के बाद उनके पार्थिव शरीर को शव दाह गृह ले जाया जाएगा। राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार होगा। श्रीदेवी को मुम्बई पुलिस गार्ड ऑफ ऑनर देगी। तीन राउंड फायरिंग कर उन्हें सलामी भी दी जाएगी। सेलिब्रेशन क्लब से तिरंगे में लपेट कर उनका पार्थिव शरीर लाया जाएगा। श्रीदेवी से पहले शशि कपूर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई थी।

sridevi
तस्वीरों में साफतौर से नजर आ रहा है कि अर्जुन कपूर किस तरह अपने बड़े बेटे होने का फर्ज निभा रहे है। दरअसल, अर्जुन कपूर बोनी कपूर की पहली पत्नी के बेटे हैं। यहां पहुंचने वाले हर कलाकार ने बताया कि किस तरह अर्जुन अपने परिवार को अपने पिता, और श्रीदेवी की दोनों बेटियों को संभाले हुए थे। बता दें आपको आज से ठीक 21 दिन बाद श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी का जन्मदिन है।

ये भी पढ़ें:

 रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)