शेयर बाजार में गिरावट की सुनामी, इन 4 कारणों से टूटा भारतीय बाजार

आज बैंकिंग, IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। ये लगातार 6वां कारोबारी दिन है जब बाजार में गिरावट देखने को मिली है।

0
237

Stock Market Today:  शेयर बाजार में आज यानी गुरुवार (26 अक्टूबर) को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स 900 अंक (1.41%) गिरकर 63,148 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 264 अंक (1.39%) की गिरावट रही, यह 18,857 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और सिर्फ 5 में तेजी देखने को मिली है। आज बैंकिंग, IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। ये लगातार 6वां कारोबारी दिन है जब बाजार में गिरावट देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: इजराइल का हमास के 250 ठिकानों पर हमला, 1600 लोग लापता, 2000 से ज्यादा बच्चों की मौत

इससे पहले कल यानी बुधवार को भी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 522 अंक (0.81%) गिरकर 64,049 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 159 अंक (0.83%) की गिरावट रही थी, यह 19,122 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 में गिरावट और सिर्फ 5 में तेजी देखने को मिली थी।

क्या है बाजार टूटने का कारण 

  • इजराइल-हमास युद्ध के कारण लोग बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।
  • US डॉलर मजबूत होने से भी बाजार पर दबाव बना हुआ है।
  • महंगाई और कच्चे तेल के दाम बढ़ने से बाजार गिर रहा है।
  • विदेशी निवेशक (FII) बाजार से पैसा निकाल रहे हैं।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।