मोदी सरकार को मिली ‘कालेधन के कुबेरों’ की जानकारी, जानिए किसके नाम आए सामने

0
532

नई दिल्ली: कालेधन की जानकारी के मामले में मोदी सरकार को बड़ी कामयाबी मिली है ऐसी खबर मिल रही है।  स्विट्जरलैंड की सरकार ने भारत सरकार को बैंक खातों से जुड़ी पहली जानकारी सौंप दी है। स्विट्जरलैंड के टैक्स विभाग के अनुसार, इसके बाद भारत सरकार को अगली जानकारी 2020 में सौंपी जाएगी। जानकारी के अनुसार, स्विट्जरलैंड में दुनिया के 75 देशों के करीब 31 लाख खाते हैं जो रडार पर हैं, इनमें भारत के कई खाते भी शामिल हैं।

स्विट्जरलैंड की सरकार से जानकारी मिलने के बाद सरकार के सूत्रों का कहना है कि जो जानकारी मिली है उसमें सभी खाते गैरकानूनी नहीं हैं। सरकारी एजेंसियां अब इस मामले में जांच शुरू करेंगी, जिसमें खाताधारकों के नाम, उनके खाते की जानकारी को बटोरा जाएगा और कानून के हिसाब से एक्शन लिया जाएगा।

विदेश में जमा काला धन वापस हिंदुस्तान लाना मोदी सरकार के लिए बड़ा मुद्दा रहा है, फिर चाहे वो 2014 का चुनाव हो या फिर 2019 का चुनाव। अब देखना है कि मोदी सरकार को इस मिशन में कितनी और कबतक सफलता मिलती है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now