एक आतंकी जिसे अशोक चक्र से नवाजा जाएगा, जानिए क्यों?

0
354

नई दिल्ली: आतंकवाद का रास्ता छोड़कर सेना में शामिल होने वाले लांस नायक नजीर वानी को अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। आपको बता दें पिछले साल नवंबर में कश्मीर के शोपियां में देश सेवा करते हुए नजीर वानी शहीद हो गए थे। नजीर वानी ने 2004 में आत्मसमर्पण किया था। इसके कुछ वक्त बाद ही नजीर ने भारतीय सेना ज्वॉइन कर ली थी।

अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अशोक चक्र भारत का शांति के समय दिया जाने वाला सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। अधिकारियों ने बताया कि 38 साल के वानी कुलगाम के अश्मुजी के रहने वाले थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वह 25 नवंबर को भीषण मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। शोपियां में हुए इस मुठभेड़ में छह आतंकियों को मार गिराया गया था।

खबरों के अनुसार, वानी को मुठभेड़ के दौरान गोली लगी थी। उन्हें प्राथमिक उपचार देकर 92 बेस हॉस्पिटल पहुंचाया गया था, लेकिन बाद में उनका निधन हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि वानी दक्षिण कश्मीर में कई आतंकवाद रोधी अभियानों में शामिल रहे।

नजीर वानी कुलगाम के चेकी अश्‍मूजी गांव के रहने वाले थे। साल 2004 में नजीर वानी ने टेरिटोरियल आर्मी से सेना में अपनी सेवा देनी शुरू की थी। 2007 में उन्हें पहला सेना मेडल और 2017 में दूसरा सेना मेडल दिया गया। आपको बता दें नजीर अहमद वानी ये सम्मान प्राप्त करने वाले पहले कश्मीरी होंगे।

ये भी पढ़ें:
रजाई के साथ शादी करने जा रही यह महिला, छपवाए शादी के कार्ड, देखें Video
पत्नी के शरीर से आती थी बदबू, पति बोला- मुझे तलाक चाहिए, जानिए पूरा मामला
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 24 जनवरी शुरू, इस बार ये मशहूर हस्तियां होगी शरीक
दुनिया के मानचित्र में बदलते भारत की नई तस्वीर
नई Maruti Suzuki Wagon R भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद प्रियंका गांधी छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई, जानिए उनके व्यक्तित्व से जुड़े बातें
बच्चों के शौक को पूरा करने लिए बनाया पिता ने ‘क्यूट’ ऑटो, अब हुआ Video वायरल

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं