भारत की ये कंपनी देगी पिता बनने पर 6 महीने की छुट्टी और 70 हजार रूपये, पॉलिसी की हुई तारीफ

0
385

नई दिल्ली: फूड एग्रीगेटर कंपनी जोमैटो (Zomato) ने भारत में 26 सप्ताह की पैटर्निटी लीव की घोषणा की है। आपको जानकार हैरानी होगी ये लीव महिलाओं के साथ-साथ पुरूषों को भी दी जाएंगी। जोमैटो के फाउंडर दीपिन्दर गोयल ने ट्विटर पर लिखा , नए बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने को लेकर महिला और पुरुषों के लिए छुट्टियों की अलग-अलग व्यवस्था बहुत असंतुलित है।

हमें लगता है कि आने वाले समय में पुरुषों और महिलाओं के लिए पैरंटल लीव पॉलिसी में लेश मात्र का भी अंतर नहीं होगा। (पॉलिसी के बारें में पढ़ने के लिए क्लिक करें) आपको बता दें, सरकारी नियमों के मुताबिक कामकाजी गर्भवती महिलाओं को बच्‍चे की देखभाल के लिए 26 हफ्ते यानी करीब 6 महीने की छुट्टी मिलती है।

इसे मैटर्निटी लीव कहा जाता है। वहीं अब ऐसी पहल कंपनी जोमैटो (Zomato) की ओर से की गई है। इस नई पहल के बाद पुरुष वर्ग भी पैटर्निटी लीव का फायदा उठा सकेंगे।

कंपनी केवल ये छुट्टी पुरूषों को ही नहीं बल्कि समलैंगिल पार्टनरों को भी देगी। इस पॉलिसी की तारिफ सोशल मीडिया पर काफी की जा रही है। ये ही नहीं कंपनी जौमैटो ने बताया कि इस पॉलिसी के तहत पैरंट्स को कंपनी की तरफ से प्रति बच्चा 1,000 डॉलर यानी करीब 70 हजार रुपये की सहायता भी दी जाएगी। पॉलिसी में यह बदलाव उन कर्मचारियों पर भी लागू होगा, जो पिछले छह महीने के दौरान पैरंट बने हैं।

आपको बता दें, साल 2017 में कामकाजी महिलाओं की मैटनिर्टी लीव को बढ़ाकर 26 सप्‍ताह किए जाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी थी। इससे पहले भारत में कामकाजी महिलाओं की मैटर्निटी लीव 12 हफ्ते के लिए थी।

ये भी पढ़ें: 
Eid Mubarak 2019: इन मैसेजेस के साथ सभी को दिल से कहें ईद मुबारक
राजस्थान में दलित युवक की बेरहमी से की पिटाई, पुलिस ने किया पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज
ईद के मौके पर घर में घुसकर आतंकियों ने महिला की गोली मारी, तनाव में कश्मीर
पर्यावरण दिवस विशेष: 28% मौत का कारण भारतीय थाली से गायब होते मोटे अनाज और मौसमी फल: रिपोर्ट
पिता ने बेटी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का किया विरोध, तो पड़ोसियों ने मार डाला
प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से मानव समेत संकट में समस्त जीव

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं