11 नवंबर आधी रात तक सभी NH टोल फ्री: नितिन गडकरी

0
503

मंगलवार रात से बैन 500 और 1000 रुपये के नोट के बाद आम जनता की परेशानियों के मद्देनजर केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने लोगों को बड़ी राहत दी है। 11 नवंबर तक सभी नेशनल हाईवे को टोल फ्री कर दिया गया है। 11 नवंबर रात 12 बजे तक किसी भी नेशनल हाईवे पर अब लोगों को टोल टैक्स नहीं देना होगा। इससे पहले NHAI ने यह ऐलान किया था कि 11 नवंबर तक सभी नेशनल टोल प्लाजा पर 500 और 1000 के पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे।

सभी नेशनल हाईवे को टोल फ्री घोषित करने की जानकारी केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘स्मूद ट्रैफिक मूवमेंट के लिए देश भर के नेशनल हाईवेज पर 11 नवंबर की आधी रात तक टोल वसूली को गौरतलब है कि 1000 और 500 रुपये के नोट अवैध घोषित हो जाने के बाद, बुधवार की सुबह से ही आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जिन लोगों ने पहले से पैसे निकाल रखे थे, उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने अपने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। डीएमआरसी ने ऐलान किया है कि 11 नवंबर की आधी रात तक मेट्रो पर 500 और 1000 रुपये के मौजूदा नोट स्वीकार किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now