हवस के भूखे भाई, लूटते रहे अपनी बहन की इज्जत, पढ़िए ये दर्दभरी दास्तान

0
578

उत्तरप्रदेश: फिर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर आई है। ये मामला यूपी के मेरठ जिले का बताया जा रहा है। जहां दो सगे भाईयों ने अपनी ही बहन की इज्जत से खिलवाड़ कर डाला। ये ही नहीं लगभग 15 साल की बहन अपने भाईयों का पिछले चार साल से शिकार बन रही है।

इंस्पेक्टर सिविल लाइन अब्दुर रहमान सिद्दीकी के अनुसार इंटर की पढ़ाई करने वाली पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसके दोनों बड़े भाई करीब चार साल से उसके साथ दुष्कर्म करते आ रहे थे। वह विरोध करती थी तो उसे तरह-तरह की धमकी देते थे। यहां तक धमकी देते थे कि यदि किसी को भी बताया तो जान से मार देंगे। पीड़िता के सिर से पिता का साया भी उठ चुका है। वह

बुधवार को यह पीड़िता एक सामाजिक संस्था की पदाधिकारियों की मदद से एसपी सिटी रणविजय सिंह के कार्यालय पहुंची और अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया। एसपी सिटी ने पहले इसे पारिवारिक मामला समझा। लेकिन पीड़िता ने अपना मोबाइल फोन एसपी सिटी को दिखाया तो उसमें आपत्तिजनक वीडियो क्लिप देखने के बाद दोनों आरोपी भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।

एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सबूतों के आधार पर दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। एसपी सिटी ने कहा कि आगे कार्रवाई की जाएगी। दोनों आरोपियों को भी गुरूवार को कोर्ट में पेश किए जाने की बात कही है।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं