मिजोरम में अंडर कंस्ट्रक्शन रेलवे पुल गिरा, 17 की मौत, रेस्क्यू जारी

मिजोरम (Mizoram) में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने की घटना सामने आयी है। न्यूज एजेंसी PTI के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 17 श्रमिकों की मौत हुई है।

0
312

मिजोरम (Mizoram) में बुधवार को निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने की घटना सामने आयी है। न्यूज एजेंसी PTI के द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 17 श्रमिकों की मौत हुई है। घटना के दौरान 35 से 40 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। यह पुल बैराबी को सायरंग से जोड़ने वाली कुरूंग नदी पर बन रहा था। ये हादसा राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर दूर सायरंग में सुबह 10 बजे यह हादसा हुआ है।

मिजोरम के CM जोराम थांगा ने हादसे की तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने लिखा- प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

घटना का पीटीआई ने वीडियो जारी किया है। पुल में कुल 4 पिलर हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीसरे और चौथे पिलर के बीच का गाडर टूटकर गिरा हुआ है। सभी मजदूर इसी गाडर पर काम कर रहे थे। जमीन से पुल की ऊंचाई 104 मीटर यानी 341 फीट है। यानी पुल की ऊंचाई कुतुब मिनार से भी ज्यादा है।

पीएमओ की एक्स हैंडल (ट्विवटर) से पोस्ट की गई जिसमें कहा, मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। रुपये की अनुग्रह राशि. प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। रु. घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: पीएम

खबर में आगे अपडेट का इतंजार…

 

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।