यूपी का सबसे बड़ा बजट पेश, जानिए किसे क्या मिला? इन 4 सेक्टर्स पर रहा पूरा फोकस

जैसी उम्मीद थी बजट से वैसा बिल्कुल नहीं रहा। नई योजनाओं से ज्यादा सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा। पुरानी योजनाओं को समय से पूरा करने के लिए बजट आंवटन में रहा है।

0
205

Uttar Pradesh Budget 2024: यूपी की योगी सरकार ने सोमवार को अपना 8वां बजट पेश कर किया। वित्तमंत्री ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट पेश किया। जिससे यह अब तक का सबसे बड़ा बजट माना जा रहा है। जैसी उम्मीद थी बजट से वैसा बिल्कुल नहीं रहा। नई योजनाओं से ज्यादा सरकार का फोकस इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहा। पुरानी योजनाओं को समय से पूरा करने के लिए बजट आंवटन में रहा है। महिला, युवा, किसान और रोजगार सृजन पर सरकार ने सबसे ज्यादा जोर दिया।

बजट में 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई। राजकोषीय घाटा 3.46% है। किसानों के लिए सरकार ने बड़ा ऐलान किया। 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को 3 हजार रुपए महीने की पेंशन की घोषणा की। धार्मिक कॉरिडोर के लिए 1750 करोड़ आवंटित किए हैं। यही नहीं, अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए 220 करोड़ रुपए आंवटित किए हैं। इसके अलावा, अधिवक्ता कल्याण निधि को 200 करोड़ से बढ़ाकर 500 करोड़ किया गया है।

ये भी पढ़ें: जियोलॉजिकल सर्वे में निकली इन 2 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

इसके अलावा, बेसहारा पशुओं के लिए आश्रय स्थल के लिए 400 करोड़ का प्रावधान किया गया। यह पिछली बार से लगभग दोगुना है। वहीं, गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए 2058 करोड़ का बजट आवंटित किया गया। यूपी में मुख्यमंत्री खेत सुरक्षा योजना शुरू की गई। यह नई योजना है। इसके लिए 50 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया है।

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।