उत्तर प्रदेश: 80 में से 58 सीटों पर भाजपा आगे, 20 पर महागठबंधन

248
3141

उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनावों में मिली भाजपा को ऐतिहासिक जीत की वैसे तो नरेन्द्र मोदी बधाई दे चुके हैं लेकिन अभी भी कई जगह बीजेपी को कड़ी टक्कर मिल रही है। उनमें से एक है उत्तर प्रदेश। जहां बीजेपी को साल 2014 के मुकाबले कड़ी जद्दोजहद करने पड़ रही है।

ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा गठबंधन 58 सीटों पर आगे चल रही है। उत्तर प्रदेश में पहली बार सपा और बसपा और रालोद ने साथ आकर महागठबंधन बनाया है। वहीं कांग्रेस अकेले अपने दम पर उत्तरप्रदेश में चुनाव लड़ रही है। महागठबंधन 20 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे चल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मेनका गांधी, वरुण गांधी, राजनाथ सिंह, जया प्रदा, हेमा मालिनी जैसे कई बड़े नेता उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ रहे हैं। समाजवादी पार्टी की तरफ से मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और आजम खान उत्तर प्रदेश से मैदान में हैं।

नरेंद्र मोदी 3 लाख वोट से आगे
वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 लाख वोट से आगे चल रहे हैं वहीं कांग्रेस के अजय राय पीछे हैं। वहीं अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा की स्मृति ईरानी 13 हजार वोटों से आगे चल रही हैं जबकि राहुल गांधी लगातार पिछड़ रहे हैं।

पीलीभीत लोकसभा सीट से भाजपा के वरूण गांधी महागठबंधन उम्मीदवार हेमराज वर्मा से बहुत आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से भाजपा के संजीव बालियान रालोद के अजित सिंह से आगे चल रहे हैं। गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा के रवि किशन महागठबंधन उम्मीदवार रामभुल निषाद से आगे चल रहे हैं। गाजीपुर लोकसभा सीट से भाजपा के मनोज सिन्हा 30 हजार वोट से पीछे चल रहे हैं। वहीं महागठबंधन के अफजल अंसारी आगे हैं।

निरहुआ काफी पीछे
आजमगढ़ लोकसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा के दिनेश लाल निरहुआ से काफी आगे चल रहे हैं। वहीं बात करें, सुल्तानपुर लोकसभा सीट से भाजपा की मेनका गांधी महागठबंधन उम्मीदवार सिर्फ 16 हजार वोट से आगे चल रही हैं। रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस की सोनिया गांधी आगे चल रही हैं और भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह पीछे हैं।

ये भी पढ़ें:
सबका साथ+सबका विकास+ सबका विश्वास= विजयी भारत: नरेन्द्र मोदी
मोदी पर देश बांटने के आरोप लगे लेकिन जनता ने पसंद किया, यहां पढ़िए विदेशी मीडिया की कवरेज

नरेन्द्र मोदी की वो 5 बड़ी बातें, जो जनता के बीच बनी काफी पॉपुलर
राजस्थान को मोदी पसंद है, कांग्रेस सभी सीटों पर करारी हार की ओर, देखें रिजल्ट
Election Result 2019: रुझानों में बीजेपी ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, नरेन्द्र मोदी के आगे फीका पड़ा विपक्ष

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here