विनोद खन्ना हैं कैंसर से पीड़ित, इंटरनेट पर फैंस कर रहे हैं दुआ

मुंबई के अस्पताल में चल रहा है विनोद खन्ना का इलाज

0
778

मुम्बई: एक्टर विनोद खन्ना की पिछले दिनों खबर आई थी कि उन्हें शरीर में पानी की कमी के चलते अस्पताल लाया गया है। लेकिन इंटरनेट पर छाईं कई खबरों में कहा जा रहा है कि वो कैंसर से पीड़ित हैं। वहीं गुरुवार से एक्टर की एक तस्वीर इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है जिसे देखकर आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। तस्वीर में विनोद खन्ना के साथ उनकी पत्नी और बेटा भी उनके सपोर्ट के लिए खड़े नजर आ रहे हैं।

लेकिन अभी तक उनके कैंसर से पीड़ित होने की पुष्टि नहीं हुई है। फोटो की बात करें तो इसमें विनोद काफी कमजोर लग रहे हैं। उनका यह रुप देखकर बहुत से फैंस दुखी हो गए और उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर को अपनी दुआएं भेज रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार उनके बेटे राहुल ने कहा पापा को शुक्रवार के दिन शरीर में पानी की बहुत ज्यादा कमी होने की वजह से भर्ती कराया गया। परिस्थितियों को जल्द ही नियंत्रण में लाया गया। उनकी सेहत में सुधार है और डॉक्टर जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज करने वाले हैं। हमारा परिवार अस्पताल का बहुत आभारी है जिस तरह से उनका यहां ध्यान रखा गया। उन्हें मिल रही शुभकामनाओं से हम अभिभूत हैं।

Vinod-khanna-423x564

विनोद खन्ना इस समय पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद हैं। कुछ दिनों पहले उनके संसदीय क्षेत्र में उनके लापता होने के पोस्टर भी जारी किए गए थे। बीमारी की हालत में उनके अपने संसदीय क्षेत्र में न जाने की असलियत से लोग अनजान थे। बीमारी की खबर पाकर उनके संसदीय क्षेत्र से कुछ लोग मुंबई के रिलायंस अस्पताल में उनसे मिलने भी पहुंचे थे। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने उन्हें मिलने नहीं दिया। कहा जा रहा है कि विनोद खन्ना की जानकारी देने के लिए ही इस तस्वीर को जारी किया गया है।

रिलायंस अस्पताल विनोद खन्ना के स्वास्थ्य के बारे में शाम 4 बजे एक मेडिकल बुलेटिन जारी करने वाला है। जिसमें उनकी सेहत से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। कुछ दिनों पहले ही विनोद खन्ना ने ही खुलासा किया था कि वो इन दिनों कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं।

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)