डबलिन में पांच लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस से झड़प..शहर में मचा कोहराम…पढ़ेे पूरी खबर

प्रदर्शनकारियों ने हमले के बाद पुलिस से झड़प भी की, जिसके बाद कुछ लोगों की घायल होने की आशंका भी जताई जा रही है। शहर में कई जगह तोड़फोड़, आगजनी और चोरी की घटनाएं सामने आई हैं।

0
181

Violent protests in Dublin : आयरलैंड की राजधानी डबलिन में कुछ लोगों ने गुरुवार दोपहर एक स्कूल के बाहर 5 लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में 3 बच्चे भी घायल हो गए। इस घटना के बाद पारनेल स्क्वेयर पर कुछ लोग ग्रुप में इकट्ठा होकर प्रवासियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी। साथ पुलिस वालों से भी भिड़ गए।

स्कूल के सामने हुए हमले के बाद आयरलैंड के कुछ लोग प्रवासियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि इस हमले के पीछे प्रवासी लोगों का हाथ है। राजधानी डबलिन में आयरिश लोगों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले डेनियल ओ’कोनेल की मूर्ति के सामने एक डबल डेकर बस को आग लगा दी गई।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, दंगों के बीच में कुछ दक्षिणपंथियों ने सोशल मीडिया पर हमलावर की पहचान को लेकर अफवाहें फैलाने की भी कोशिश की। एक प्रदर्शनकारी ने न्यूज एजेंसी AFP से बात करते हुए कहा कि कुछ दुष्ट लोग आयरिश नागरिकों को निशाना बना रहे हैं।

हमले के बाद प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने हमले के बाद पुलिस से झड़प भी की, जिसके बाद कुछ लोगों की घायल होने की आशंका भी जताई जा रही है। शहर में कई जगह तोड़फोड़, आगजनी और चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। डबलिन पुलिस ने बताया कि दक्षिणपंथी तत्वों का एक गुट है जो  शहर में हो रही हिंसा को अंजाम दे रहा है।

लोगों को घर में रहने की सलाह

कुछ प्रदर्शनकारियों ने ‘आयरिश लाइव्स मैटर’ लिखी तख्तियों के साथ आप्रवासी समुदाय के पास आयरिश झंडे लहराए। डबलिन में पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर रोक लगा दी गई है। पूरे शहर में मरीजों को सलाह दी गई है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, वे अस्पताल में न जाएं। शहर में फिर से कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए 400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। फिलहाल शहर में हमले रुक चुके हैं।

इस घटना पर आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर ने कहा- मैं इस हिंसा ने स्तब्ध हूं। हालात पर काबू पाने के लिए इमरजेंसी सर्विसेज तुरंत एक्टिव हो गई थीं। पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। फिलहाल जांच की जा रही है।

ये भी पढ़े : गाजा में 14 हजार मौतों के बाद इजराइली हमले बंद, जानें इस जंग में आगे क्या होगा?

हमारे साथ व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए क्लिक करें (We’re now on WhatsApp, Click to join)

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैंऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें.. इसके अलावा आप हमें फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल पर फॉलो कर सकते हैं।