इस महान खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ विराट ने बनाए सबसे तेज 10 हजार रन, ये भी हैं धमाकेदार 4 रिकॉर्ड्स

0
450

नई दिल्ली: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली ने ऐसा इतिहास रच दिया है जिसका उनके फैंस को कब से इंतजार था। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलते हुए उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन बना लिए हैं।वो वनडे में सबसे तेजी से 10 हजार रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं।

इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (259 पारियां) के नाम पर था। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में विराट कोहली उस समय क्रीज पर उतरे जब टीम इंडिया को लंबी पार्टनरशिप की जरूरत थी। उनका साथ अंबाती रायुडू ने दिया। दोनों ने मिलकर पारी को संभाला और दूसरी तरफ विराट कोहली ने धमाकेदार 4 रिकॉर्ड बना डाले। चलिए आपको बताते हैं वह चार रिकॉर्ड…

क्रिकेट में सबसे तेज 10 हजार रन पूरे किए-
टीम इंडिया के कप्‍तान इस समय जिस फॉर्म में चल रहे हैं, विराट कोहली ने वनडे में सबसे तेजी से 10 हजार रन बनाए। विराट ने 205 पारी खेलते हुए ये कारनामा किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर (259 पारियां) के नाम पर था।

एक ही स्टेडियम में 5 मुकाबलों में उन्होंने 50 से ज्यादा रन बनाए
विराट कोहली के लिए विशाखापटनम का ADC-VDCA स्टेडियम काफी खास रहा है। पिछले 5 मुकाबलों में उन्होंने 50 से ज्यादा रन बनाए हैं। ऐसा करने वाले वो भारत के एकलौते खिलाड़ी हैं। 5 बार लगातार उन्होंने 50 से ज्यादा रन विशाखापटनम में बनाए हैं। सबसे ज्यादा पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ ने कराची में 50 से ज्यादा रन जड़े हैं।

ये भी पढ़ें: कैप्टन कूल लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव, राजनीति में उतरने की अटकलें तेज

वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
वनडे में विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था। सचिन के वेस्टइंडीज के खिलाफ 1573 रन हैं। राहुल द्रविड के 1348 और सौरव गांगुली के 1142 रन हैं।

तीसरे खिलाड़ी बनें-
भारत में वनडे में विराट कोहली 4 हजार रन पूरे कर चुके हैं। ऐसा करने वाले वो तीसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर का नाम है। उन्होंने घर में सबसे ज्यादा 6976 रन बनाए हैं। उसके बाद धोनी का नंबर आता है।उन्होंने 4390 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

ताजा अपडेट के लिए लिए आप हमारे फेसबुकट्विटरइंस्ट्राग्राम और यूट्यूब चैनल को फॉलो कर सकते हैं