Shocking: अक्षय कुमार है प्रेग्नेंट, इंस्ट्राग्राम पर Video शेयर कर दी जानकारी

0
577

मुम्बई: बड़ी तेजी के साथ अक्षय कुमार की प्रेग्नेंट तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही। जिसमें अक्षय कुमार डिलीवरी की लास्ट स्टेज पर नजर आ रहे है। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई परेशान है कि आखिर ये क्या होगा और कब? हैरान परेशान मत हुए अक्षय प्रेग्नेंट नहीं बल्कि ये तो उनके नए शो का प्रोमो है। दरअसल अभिनेता स्टार प्लस पर एक नया कॉमेडी शो लेकर आ रहे है। बस ये उसी का ही प्रोमो है।

दरअसल अक्षय इस प्रोमो में प्रेग्नेंट दिखाए गए हैं और लास्ट में उनके अंदर से कई बच्चे जन्म लेते हैं। स्टार प्लस पर जल्द शुरू हो रहे कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ का ये खास प्रोमो शूट किया गया है। इस प्रोमो के लास्ट में अक्षय कहते हैं कि दिल खोलकर हंसने के लिए तैयार हो जाओ क्योंकि कॉमेडी का बाप लेकर आ रहा है कल के कई कॉमेडी के सुपरस्टार्स। इसके साथ ही अक्षय ने इसका एक वीडियो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर किया। जिसमें लिखा दुनिया सोच रही है ये अजूबा कैसे हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार इस नए कॉमेडी शो में तीन जज होंगे लेकिन महाजज की भूमिका में अक्षय कुमार होंगे। इसके अलावा दो जज कौन है अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है। आपको बता दें कि ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ कॉमेडी के सबसे मशहूर शोज में से एक रहा है। अगर आपको याद हो तो ये शो सबसे पहले स्टार वन पर दिखाया जाता था। जिसके जज शेखर सुमन और नवजोत सिंह सिधू हुआ करते थे। अब एक बार फिर से नए अंदाज के साथ ये शो दर्शकों के बीच आ रहा है।

ये भी पढ़ें: भाभी से मारपीट के आरोप में फंसी ये फेमस टीवी एक्ट्रेस, देखिए तस्वीरें

ये भी देखें: Watch: न्यूटन अगले महीने की धमाकेदार फिल्म, क्या आपने इसका ट्रेलर देखा

देखिए वीडियो:

Duniya soch rahi hai yeh ajooba kaise hua? #ApnaHeroPetSe hai! @starplus

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

ये भी पढ़ें: इन 12 बेहतरीन मैसेज के साथ अपने दोस्तों को करें ईद मुबारक

इस कॉमेडी शो के चलते ही आपको कपिल शर्मा, राजू श्रीवास्तव, एहसान कुरैशी और सुनील पॉल जैसे नामी कॉमेडियन्स आज हमारे घरों की पहचान बने हुए। इसके अलावा कॉमेडी के गलियारों में बड़ी गर्म खबर ये भी है कि कपिल शर्मा का शो बंद होने वाला है इसकी जानकारी हम आपको पहले ही दे चुके हैं। इसके परे एक खबर ये भी है इस शो में कपिल के अजीज दोस्त सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। अब देखना होगा इस शो को सुनील अपने अंदाज से कहां लेकर जाते हैं।

अपनी रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।

ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)