VIDEO: इंटरनेट पर वायरल हो रहा है बिपाशा और करण का ये हॉट कंडोम ऐड

0
751

मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और उनके पति करण सिंह ग्रोवर अपनी हॉट तस्वीरों के कारण काफी सुर्खियों में है। दरअसल, दोनों ने एक कंडोम एड शूट किया जिसकी कुछ बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। करण जहां ज्यादातर सीन्स में शर्टलेस हैं वहीं बिपाशा भी काफी एक्सपोज होती दिख रही हैं।

इस एड का एक वीडियो भी बिपाशा ने अपने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया है। जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा है.. एक ऐसे देश में जो जनसंख्या के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर आता है। हम अब भी सेक्स और कंडोम को लेकर असंगतियां रखे हुए हैं… बस वास्तविकता को नहीं मानते हैं। चलिए और बात करते हैं… और पढ़ते हैं और सीखते हैं उन चीजों के बारे में जिनके साधारण से इस्तेमाल से बचाव किया जा सकता है। कंडोम की मदद से आप परिवार नियोजन कर सकते हैं और सुरक्षित यौन संबंध बना सकते हैं। बिपाशा ने लिखा कि एक जोड़े के तौर पर हम इसमें यकीन करते हैं और इसीलिए इसका विज्ञापन कर रहे हैं।

22 अक्टूबर को जारी किया गया ये वीडियो 2 दिन में लगभग 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस एड को तेजी के साथ सोशल मीडिया पर काफी शेयर भी किया जा रहा है। इसी के साथ दोनों कपल्स को इनके विरोधी काफी ट्रोल भी कर रहे हैं। हालांकि एकबात माननी पड़ी की इस वीडियो को अन्य कंडोम एड से कम वल्गर बनाने की कोशिश की है। इसमें बोल्ड सीन है लेकिन आंखों को चुभने वाली वल्गैरटी नहीं डाली गई है।

❤️ #monkeylove @playgardcondoms

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

आपको बता दें इन दिनों दोनों पति-पत्नी के पास इंडस्ट्री में कोई नया काम नहीं मिला है। बिपाशा तो काफी लंबे समय से फिल्मों से बाहर चल रही हैं। वहीं करण का भी ये ही हाल है। दोनों ही स्टार्स इन दिनों या तो छुट्टियां मनाता खबरों की हैडलाइन बनता है या फिर किसी एड शूट की वजह से।

Us❤️

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on

बिपाशा-करण के फैंस को बता दें कि बीच में इन दोनों कपल्स की शादी टूटने की काफी खबरें सामने आई थी। लेकिन दोनों स्टार्स को पब्लिकली देखकर ऐसा बिल्कुल नहीं लगता था कि दोनों के बीच में कोई अनबन होगी और दोनों स्टार्स ने भी अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया।

देखें वीडियो:

खबरें पढ़ने के लिए Panchdoot के Homepage पर विजिट करें।
ये भी पढ़ें:

रूचि के अनुसार खबरें पढ़ने के लिए यहां किल्क कीजिए

(खबर कैसी लगी बताएं जरूर। आप हमें फेसबुकट्विटर और यूट्यूब पर फॉलो भी करें)