घर बैठे देखें Chandrayaan-2 का लाइव नजारा, सिर्फ इस लिंक पर क्लिक करके…

0
1673

चंद्रयान-2 मिशन को पूरा होने में अभी 3 घंटे का समय है ऐसे में इस मिशन को लेकर लोगों में बड़ी उत्सुकता बनी हुई है। लोग इस मिशन को लाइव देखने के लिए गूगल पर सर्च भी शुरू कर दी। अगर आप भी इन्ही में से एक हैं तो ये खबर सिर्फ आपके काम की है।

चंद्रयान 2 की लैंडिंग का लाइव नजारा आप www.isro.gov.in या https://www.youtube.com/user/pibindia/featured पर ले सकेंगे। इसके अलावा नेशनल जियोग्राफिक चंद्रयान 2 की लैंडिंग को ब्रॉडकास्ट करने वाला है। इसका मतलब अब यह ऐतिहासिक पल आप आपने घर बैठे देख पाएंगे।

6 सितम्बर को 1:30am-2:30am के बीच चंद्रयान 2 चांद पर लैंड करेगा। टीवी चैनल इस एक्सक्लूसिव लाइव शो में NASA के खगोलयात्री को लेकर आएंगे, जो अपने अनुभव इस शो में साझा करेंगे। यह शो नेशनल जियोग्राफिक और Hotstar पर 6 सितम्बर 2019 को 11:30PM लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा। यह Hotstar पर देखने के लिए उपलब्ध रहेगा।

क्यों जरूरी है भारत के लिए ये मिशन-
चंद्रयान 2 के जरिए अंतरिक्ष और चांद से जुड़े कई राज खुलने में मदद मिल सकेगी। इसके अलावा यह मिशन अंतरिक्ष के प्रति हमारी समझ बढ़ाने, प्रौद्योगिकी की प्रगति को बढ़ावा देने, वैश्विक तालमेल को आगे बढ़ाने और खोजकर्ताओं तथा वैज्ञानिकों की भावी पीढ़ी को प्रेरित करने में भी सहायक साबित होगा। इसके अलावा भारत जहां चंद्रयान2 को अंजाम देने वाला है वह चांद का चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव हिस्सा है। जोकि उत्तरी ध्रुव की तुलना में अधिक छाया में है। जहां पानी मिलने की संभावना ज्यादा है। चांद के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के ठंडे क्रेटर्स में प्रारंभिक सौर प्रणाली के लुप्‍त जीवाश्म रिकॉर्ड मौजूद है।

ये भी पढ़ें:
चांद पर लैंडिंग से पहले ऑर्बिटर, विक्रम और प्रज्ञान की मशीनी बातचीत हुई वायरल, आप भी पढ़िए
चंद्रयान-2 का पहला वीडियो हुआ जारी, देखिए आज कैसे होगी हिन्दुस्तान की चांद पर लैंडिंग

ताजा अपडेट्स के लिए आप पञ्चदूत मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, ऐप को इंस्टॉल करने के लिए यहां क्लिक करें..